Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
घर पर बनाइएं हेल्दी डोसा पिज्जा
आज हम पिज्जा में एक्सपैरिमेंट करके आपके लिए डौसा पिज्जा की रेसिपी लेकर आएं हैं।
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
By Seema Rawat
आपने पिज्जा तो खूब खाएं होंगे, खासकर बच्चें जब भी बाहर जाते है तो जंक पिज्जा खाने की बहुत जिद करते होंगे लेकिन आप अनहेल्दी होने की वजह से उनकी ये जिद मानने से मना कर देती होंगी। आज हम पिज्जा में एक्सपैरिमेंट करके आपके लिए डौसा पिज्जा की रेसिपी लेकर आएं हैं। यह डिश आपके बच्चों को जरुर पसंद आएंगी। आइए जानते है इसकी रेसिपी के बारे में-

सामग्री:
- 2 कप इडली डोसे का बैटर
- आधा कप कद्दूकस की चीज़
- एक छोटा कप कटा हुआ बारीक प्याज
- एक छोटा टमाटर बारीक कटा हुआ
- एक छोटा शिमला मिर्च बारीक कटा हुआ
- 2 बड़े चम्मच स्वीट कॉर्न (उबला हुआ)
- 2 बड़े चम्मच गाजर (बारीक कटी हुई)
- 2 बड़े चम्मच चिली सॉस
- 2 बड़े चम्मच टॉमेटो सॉस
- 1 छोटा चम्मच पिसी काली मिर्च
- 2-3 बड़े चम्मच तेल
विधि:
- सारी सब्जियों को काट के मिला ले।
- एक तवे या पैन को गरम करें एक बड़ा चम्मच बैटर डाल के मोटा डोसा फैलाएं, बशर्ते इसे पतला नहीं होने दें।
- डोसा के ऊपर टोमेटो सॉस और चिली सॉस डाल के फैला दें।
- कटी हुई सब्जियां डाल के पूरा फैला दें, फिर काली मिर्च और हल्का सा नमक बुरक दें।
- कद्दूकस करी हुई चीज डाल के फैला दे, तवे को ढक्कन से बंद कर दे।
- धीमी आंच पर एक-दो मिनट तक पकाएं या चीज़ गल जाने तक पकाएं।
- ढक्कन खोल के पिज्जा को तवे से प्लेट में निकाल लें और टुकड़ों में काट के टॉमेटो सॉर्स के साथ सर्व करें।
- इसी तरह से सारे बैटर से पिज्जा डोसा बना ले और गरम गरम ही सर्व करें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
