Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
वेज सोया कबाब बनाएंगा आपके स्नैक्स को टेस्टी
इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि कैसे आप वेज सोया कबाब को अपने घर पर बनाकर टेस्टी स्नैक्स का मजा ले सकते हैं।
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
By Shipra Tripathi
आप आये दिन घर में बैठकर सोंचते हैं कि आज क्या बनाया जाए और क्या नहीं, क्योंकि रोज-रोज एक ही जैसी डिशेज खाकर भी बोरियत होने लगती है, इसलिए स्वाद में थोड़ा बदलाव भी जरूरी है, तो क्यों ना आज हम कुछ और ट्राय करें, जी हां वेज हो या नॉनवेज दोनों ही तरह के कबाब का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। हालांकि कुछ लोगों को लगता है कि कबाब बनाना काफी मुश्किल है, और, इसे घर पर बनाना आसान नहीं होगा लेकिन आज हम आपको वेज सोया कबाब बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। जो खाने में तो टेस्टी होता ही है साथ ही आप उसे घर पर भी आसानी से बनाकर अपने मेहमानों को स्टार्टर के तौर पर सर्व कर सकती हैं।
सर्व- 2 लोगों के लिए
कुकिंग टाइम 30 मिनट
प्रीपरेशन टाइम-30 मिनट

वेज सोया कबाब बनाने के लिए सामग्री-
- 100 ग्राम सोयाबीन- (रात भर पानी में भिगोया हुआ)
- 50 ग्राम चने की दाल- (रात भर पानी में भीगी हुई)
- काली मिर्च के दाने-1 छोटा चम्मच
- बड़ी इलायची- 1 से 2
- कटा अदरक -1 छोटा चम्मच
- खसखस- 50 ग्राम
- धनिया -1 छोटा चम्मच
- जीरा-1 छोटा चम्मच
- लौंग- 5 से 6
- बारीक कटा हुआ प्याज़ -1/2 कप
- धनिया पत्ती (बारीक कटी हुई)-1 बड़ा चम्मच
- कटा हुआ पुदीना-2 बड़ा चम्मच
- हरी मिर्च-स्वादानुसार
- नमक-स्वादानुसार
- चाट मसाला-1 बड़ा चम्मच
- उबला हुआ आलू- 1
- नींबू का रस-1 बड़ा चम्मच
- और ऑयल

बनाने की विधि
- सबसे पहले सोयाबीन, चने की दाल, काली मिर्च, इलायची, अदरक, खसखस, धनिया, जीरा और लौंग को एकसाथ मिलाकर पीस लें और गाढ़ा पेस्ट बना लें।
- जिसमें प्याज, धनिया, पुदीना, हरी मिर्च, नमक, चाट मसाला, मैश्ड आलू और नींबू का रस मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें।
- फिर अपनी हथेली पर थोड़ा तेल लगाकर इस मिश्रण से मध्यम आकार की टिक्कियां बना लें, जिसके बाद तवे या फ्राइ पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करके सभी टिक्कियों को दोनों ओर से सेक लें, लिजाए आपका स्वादिष्ट और पौष्टिक वेज सोया कबाब तैयार है जिसे आप अपनी पसंद की चटनी या सॉस के साथ परोसें।
Comments
English summary
Veg soya kabab will make your snacks tasty
Story first published: Monday, June 19, 2017, 13:30 [IST]
Other articles published on Jun 19, 2017



Click it and Unblock the Notifications
