Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
45 साल पहले बनी हॉरर फिल्म जिसपर था तांत्रिकों का साया, सेट पर हुए रहस्यमयी हादसे, निर्देशक की बेटी की गई जान
NATIONAL HORROR MOVIE DAY: हर साल 23 अक्टूबर को नेशनल हॉरर मूवी डे (National Horror Movie Day) मनाया जाता है। ये दिन डर, रहस्य और रोमांच के शौकीनों के लिए एक खास मौका लेकर आता है। इस दिन को मनाने का मकसद सिर्फ डर फैलाना नहीं, बल्कि हॉरर सिनेमा की कला, कहानी कहने के अंदाज और भावनात्मक गहराई को सम्मान देना है। हॉरर फिल्में इंसान के भीतर छिपे डर, विश्वास और कल्पना की सीमाओं को चुनौती देती हैं।
यही कारण है कि 1970 के दशक से लेकर आज तक हॉरर मूवीज केवल डर नहीं, बल्कि मानव मनोविज्ञान की झलक भी दिखाती हैं। यह दिन फिल्ममेकर्स, डायरेक्टर्स और उन दर्शकों को समर्पित है जिन्होंने इस जॉनर को जीवंत बनाए रखा। लोग इस दिन अपनी पसंदीदा हॉरर फिल्में देखते हैं, सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं और उन क्लासिक फिल्मों को याद करते हैं जिनसे कभी नींद उड़ गई थी।
आज हम एक ऐसी ही खास हॉरर फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जो आज से 45 साल पहले आई थी। इस फिल्म को बनाने से पहले तांत्रिकों ने भी डायरेक्टर को मना किया था लेकिन फिर भी फिल्म बनाई और उसका खामियाजा उसे भूगतना पड़ा। आइए जानते हैं उस फिल्म का नाम और उन डरावनी और दिल दहला देने वाले अनुभवों के बारे में जो इस फिल्म को बनाने के दौरान घटित हुए थे।

कौन सी थी वो डरावनी फिल्म?
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो है 'गहराई' इस फिल्म में पद्मिनी कोल्हापुरे और अमरीश पुरी थे। ये फिल्म साल 1980 में रिलीज हुई थी जो बॉलीवुड की शुरुआती हॉरर फिल्मों में से एक मानी जाती है। ये फिल्म पश्चिमी हॉरर सिनेमा 'द एक्सॉर्सिस्ट' से प्रेरित थी जिसके निर्देशक अरुणा राजे थे। ये फिल्म एक यंग लड़की की थी जिस पर भूतिया शक्ति हावी हो जाती है और उसका परिवार उसे बचाने में लगा रहता है।
तांत्रिकों ने दी थी चेतावनी
जब फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी जा रही थी तो उस समय फिल्म के निर्देशक अरुणा राजे तांत्रिकों और जादू-टोना करने वालों से मिले। उस दौरान उन्होंने निर्देशक को इस फिल्म को बनाने के लिए मना किया था और कहा था कि इस तरह की फिल्मों से दूर रहो वरना आपके साथ अनहोनी हो सकती है। लेकिन राजे ने बात नहीं मानी।
निर्देशक और आर्टिस्टों के साथ घटी अनहोनी
हालांकि तांत्रिकों ने पहले ही इस फिल्म को बनाने के लिए मना कर दिया था लेकिन निर्देशक ने बात नहीं मानी। इसका उसे खामियाजा भी भुगतना पड़ा। पहले तो उस पत्नी से तलाक हो गया जिससे वो बेइंतहा प्यार करता था। फिर उसकी 9 साल की बेटी को अचानक से कैंसर हो गया और उसकी मौत हो गई। इसके अलावा फिल्म में काम करने वाले कलाकारों और अन्य मेंबर्स के साथ भी अजीबोगरीब घटनाएं घटीं। साथ ही फिल्म के रिलीज होने के बाद दर्शकों को भी डरावनी घटनाओं की अनुभूति हुई।



Click it and Unblock the Notifications
