Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Year Ender 2023 : इस साल इन कपल्स ने जुदा की राहें, जिन्होंने कभी साथ जीने-मरने की खाई थी कसमें
Year Ender 2023: साल 2023 में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के काफी सेलेब कपल्स अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे। जहां कई फेमस सेलिब्रिटी ने शादी करके अपने लव लाइफ को आगे बढ़ाया तो वहीं कई सेलेब ने सालों के साथ के बाद एक दूसरे से हाथ छुड़ा लिए। आज हम उन कपल की बात करेंगे जिन्होंने 2023 में एक दूसरे से रास्ते अलग होते हुए एक दूसरे के साथ रहने का वादा तोड़ दिया।

हिमांशी खुराना व असीम रियाज
बिग बॉस 13 फेम हिमांशी खुराना व असीम रियाज भी साल 2023 में एक दूसरे से अलग हो गए हैं। दोनों ने बिग बॉस के घर में और नेशनल टेलिवीजन पर अपने प्यार का इजहार किया था। ये रिश्ता 3 साल साथ तक चला और अब दोनों ने ब्रेकअप कर लिया है।
अरबाज खान व जॉर्जिया एंड्रियानी
साल 2023 में ब्रेकअप की खूब खबरें छाई रहीं। इनमें सबसे बड़ा नाम है अरबाज खान का जिन्होंने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी से ब्रेकअप करके अपने रास्ते अलग कर लिए। कुछ दिनों पहले ही इस बारे में एक्टर ने खुलासा किया था। पहले ही अरबाज खान की शादी मलाइका के साथ टूट चुकी। यह रिश्ता भी काफी सुर्खियों में रहा था और दोनों का अलग होने पर भी काफी चर्चा हुई।
तारा सुतारिया और आदर जैन
बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आदर जैन के साथ ब्रेकअप कर लियादोनों काफी समय से साथ थे और अब जब वो दोनों अगल हुए हैं तो इसकी खूब चर्चा हो रही है।

चारू असोपा और राजीव सेन
2019 में टीवी की मशहूर एक्ट्रेस चारू असोपा ने जब से सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन से शादी की तब से खटपट की बातें सामने आती रही। हालांकि, अब ये दोनों एक दूसरे से अलग हो चुके हैं। साल 2019 में कपल ने शादी रचाई थी और लगातार रिश्ते में परेशानियां आने के कारण दोनों ने तलाक लेने का फैसला लिया।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया सिद्दीकी के बीच भी काफी समय से झगड़ा चल रहा था, आलिया ने नवाज पर गंभीर आरोप भी लगाए और अब आरोप-प्रत्यारोप के बाद बात यहां तक आ पहुंची की नवाज और आलिया ने अलग होने का फैसला कर लिया। दोनों वैसे तो अलग रह रहे हैं लेकिन उनका मामला अभी कोर्ट में है।



Click it and Unblock the Notifications
