Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
गर्मियों के लिए परफेक्ट है आलिया का ऑफ शॉल्डर केजुअल लुक, कीमत सुन होश उड़ जाएंगे
आलिया भट्ट इन दिनों अपने स्टाइलिश समर लुक के वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं। बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट जल्द ही करण जौहर की फिल्म कलंक में नजर आने वाली है। इन दिनों वे इसी के प्रमोशन में व्यस्त है। हर दिन आलिया का प्रमोशनल इवेंट के लुक सामने आ रहे हैं। इस तपतपाती गर्मी में आलिया का समर लुक आंखों को सुकून देने का काम कर रहा हैं। पिछले कुछ दिनों से आलिया अपने ट्रेडिशनल-एथनिक समर लुक की वजह से इंटरनेट पर गर्मी के माहौल में कूल फीलिंग दे रही हैं। हाल ही इंटरनेट पर उनकी आउटिंग की कुछ फोटोज वायरल हो रही हैं। जिसमें वे गर्मियों के लिए कूल-कैजुअल लुक में दिख रही हैं।

दरअसल सेलिब्रिटी स्टाइलिश एमी पटेल ने अपने इंस्टाग्राम पर आलिया के कुछ फोटोज शेयर की है। जिसमें वे Silvia Tcherassi की चैकर्ड मैक्सी ड्रेस में नजर आ रही हैं। ये ऑफ-शोल्डर मैक्सी ड्रेस समर वाइब्स दे रही है। इसमें ऊपर की तरफ नोटेड डिटेलिंग है। आलिया की इस BROWNEA DRESS की कीमत $ 1,900 यानी करीब 1 लाख 31 हजार रुपए है।

आलिया ने वाइट ब्लॉक हील्स से अपने इस लुक को पूरा किया। हेयरस्टाइल की अगर बात करें तो उन्होंने बन में बालों को बांधा। इस लुक के लिए आलिया ने न्यूड लिप कलर के साथ मिनिमल मेकअप रखा। ज्वैलरी के नाम पर उन्होंने सिर्फ एक मिडी रिंग से अपने लुक को कम्पलीट किया।
कलंक के प्रमोशन के दौरान आलिया के एक से बढ़कर एक फोटोज सामने आ रहे हैं। ज्यादातर वो एथनिक लुक में ही नजर आईं है। आलिया के सारे लुक समर सीजन से इंस्पायर्ड है जिन्हें आप पार्टी, फंक्शन और आउटिंग पर पहन सकते हैं।
आलिया बहुत जल्द ही बड़े पर्दे में कलंक में नजर आने वाली हैं। उनके अलावा इस बिग बजट मूवी में वरुण धवन, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। ये फिल्म 17 अप्रैल 2019 को रिलीज होगी।



Click it and Unblock the Notifications
