Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
ऑफ शॉल्डर आउटफिट्स में दिखा आलिया का कूल अंदाज, समर में परफेक्ट लुक
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म कलंक के प्रमोशन में बिजी हैं। इस दौरान उनका अलग-अलग फैशन अवतार फैंस के साथ मीडिया को भी खूब इम्प्रेस कर रहा हैं। आजकल आलिया भट्ट देसी अवतार में नजर आ रही हैं।

कलंक के प्रमोशन पर आलिया इन दिनों एथनिक आउटफिट्स में ज्यादा नजर आ रही हैं। हाल ही में आलिया भट्ट को कलंक के प्रमोशन के दौरान खूबसूरत सब्यसाची आउटफिट में देखा गया जिस पर बांधनी प्रिंट गया था। ये आउटफिट सब्यसाची के रिसॉर्ट कलेक्शन की है।
आलिया भट्ट की इस सब्यसाची आउटफिट में वन-शोल्डर डिटेलिंग है। इस ड्रेस में सब्यसाची का सिग्नेचर बेल्ट भी देखने को मिला। अपने इस लुक को उन्होंने रेड स्ट्रेपी हील्स से पूरा किया। गर्मियों में वेडिंग-फंक्शन के लिए ये आउटफिट बहुत अच्छा है। ज्वैलरी की अगर बात करें तो आलिया ने अपने इस लुक को हैवी गोल्डन ईयररिंग्स से एक्सेसराइज किया। उन्होंने अपने मेकअप को न्यूड पिंक लिप कलर के साथ मिनिमल रखा। बात करें उनके हेयर डू की तो बालों को मिडिल पार्टिंग के साथ सॉफ्ट कर्ल करके खुला छोड़ा।
इन दिनों आलिया भट्ट अपने स्टाइल एक्सपैरिमेंट की वजह लगातर सुर्खियों में बनी हुई है। इससे पहले हाल ही में आलिया का एक और लुक बहुत वायरल हुआ था, जिसमें वो सब्यसाची की टोगा साड़ी में पहुंची थी। आलिया सब्यसाची कलेक्शन के 20 साल पूरे होने पर सब्यसाची की टोगा साड़ी में नजर आई थी।
ये उनके रिसॉर्ट 2019 कलेक्शन की साड़ी है। ये प्रिटेंड साड़ी समर के हिसाब से बहुत अच्छी लग रही थी। ये वन-शोल्डर साड़ी थी। इसके अलावा साड़ी के साथ उन्होंने बैकलेस ब्लाउज पहन रखा है। आलिया ने इसके साथ अपने मेकअप को मिनिमल रखा और अपने लुक को हैवी ईयररिंग्स से एक्सेसराइज किया। अपने लुक को और स्टाइलिश बनाने के लिए आलिया ने पोनी बनाई हुई थी। आलिया के ये दोनों ही लुक समर सीजन के हिसाब से बहुत ही स्टालिश है। आप भी चाहें तो आलिया के इन लुक को डे- फंक्शन के तौर पर अपना सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
