Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
आलिया को ब्लू जम्पसूट में देख आपका दिल आ जाएगा उनपर, समर के लिए है ट्रेंडी लुक
बात चाहे फिल्मों में अदाकारी की हो या फिर स्टाइल और फैशन की, आलिया भट्ट अपने आलोचकों और फैंस को बखूबी इम्प्रेस करना जानती हैं। हालिया रिलीज फिल्म कलंक में शानदार एक्टिंग और अपने लुक की वजह से आलिया सुर्खियों में छाई हुई हैं। इसके अलावा आलिया जब भी पब्लिक में आती है तो अपना स्टाइल और फ्रैंडली नेचर उन्हें बाकी सितारों की तुलना में भीड़ से अलग खड़ा करता हैं। समय के साथ उन्होंने अपने स्टाइल में खूब एक्सपैरिमेंट किए है जिसकी बदौलत आज वो बी-टाउन की स्टाइलिश दिवाज में से एक हैं। हाल ही में आलिया को एक स्टाइल अवॉर्ड शो में देखा गया, जहां वो ब्लू डेनिम जम्पसूट में नजर आई। हर बार की तरह इस बार भी आलिया बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आ रही थी।

बात करें उनके इस जम्पसूट की तो ये Jacquard फेब्रिक से बना हुआ था इसमें जटिल पक्षियों और फूलों के डिजाइन का काम किया हुआ था। इस ड्रेस का डीप नेकलाइन और फैंसी बिशप स्लीव्स इस ड्रेस का लुक बढ़ा रहा था।
वहीं, बात करें आलिया की मेकअप और हेयरस्टाइल की तो दोनों ही उनके लुक के साथ बराबर जा रहे थे। आलिया को ये रेविशिंग लुक सेलिब्रेटी स्टाइलिस्ट एमी पटेल ने स्टाइल दिया था और उनका ये आउटफिट कॉउचर हाउस फ्लोर द्वारा डिजाइन किया गया था, जो न्यूयॉर्क शहर में स्थित एक लग्ज री इवनिंग कलेक्शन है।
सेलिब्रेटी हेयरस्टाइलिस्ट हीरल भाटिया ने आलिया को वेबी हेयरडू दिया था जो उनके बालों की वॉल्यूम की खूबसूरती को बढ़ा रहा था। सेलिब्रिटी MUA पुनीत बी सैनी ने आलिया को अपना सिग्नेचर नो-मेकअप लुक दिया, उनके होठों को न्यूड लुक देने के साथ ही मस्कारे का ज्यादा यूज करके आलिया को परफेक्ट लुक दिया।



Click it and Unblock the Notifications
