Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
मोहिना सिंह ने अपनी शाही शादी में पहना था सब्यसाची का लहंगा, डिजाइनर ने शेयर की फोटोज
टीवी एक्ट्रेस और रीवा की राजकुमारी मोहिना कुमारी सिंह ने पिछले साल अक्टूबर 2019 में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के बेटे सुयश रावत से शादी की थी। मोहिना की शादी काफी रॉयल थी और चर्चा में भी रही थी। सोशल मीडिया में उनकी शादी की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे, जिनमें वो बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। हर जगह उनके शाही लुक की खूब वाहवाही हुई थी। उनके राजपूत लुक को फैंस ने कभी पसंद किया था।

मोहिना ने अपनी शादी में सब्यसाची का लहंगा पहना था, जिसकी कुछ तस्वीरें अब डिजाइनर ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। मोहिना ने अपनी शादी में लाल रंग का राजपूती पोशाक पहना था और राजपूत रीति- रिवाजों के अनुसार उन्होंने शादी में घूंघट भी डाला था। शादी में मोहिना का शाही लहंगा उनके रॉयल लुक में चार-चांद लगा रहा था।

मालूम हो कि मोहिना मध्य प्रदेश के रीवा के महाराज पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं। जिन्होंने पिछले साल शादी की थी और अपने रॉयल वेडिंग के वजह से वो काफी चर्चा में भी रहीं थीं। इसके अलावा ये रिश्ता क्याकहलाता है सीरियल में मोहिना कीर्ति नक्ष सिंघानिया का रोल प्ले कर चुकी हैं।




Click it and Unblock the Notifications
