Latest Updates
-
Harela Wishes In Pahadi Or Hindi: 'जी रया, जागि रया' कहकर अपनों को दें हरेला पर्व की शुभकामनाएं -
रथ यात्रा में सबसे पहले राजा ही क्यों लगाते हैं झाड़ू? जानिए छेरा पहरा की परंपरा -
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: रथ यात्रा पर शेयर करें भक्तिमय शुभकामना संदेश, मिलेगा प्रभु का आशीर्वाद -
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान?
अंबानी की पार्टी में दिखा बच्चन परिवार का जलवा

बीती रात आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की सगाई की पार्टी में बच्चन परिवार ने अपने स्टाइलिश अंदाज़ से सबका ध्यान खींचा। इस मौके पर पूरा बच्चन परिवार मनीष मल्होत्रा के आउटफिट में नज़र आया। उनकी एकसाथ मौजूदगी देखकर पिक्चर परफैक्ट फैमिली का एहसास मिला।

इस मौके पर ऐश्वर्या ने ब्राउन रंग की साड़ी पहनी थी जिस पर फ्लोरल गोल्डन एंबेलिश्मेंट का काम हो रखा था। इसमें ऐश्वर्या लाखों में से एक लग रही थीं। ये एक पैटर्नड साड़ी थी जिसे बड़ी खूबसूरती से ऐश ने ड्रेप किया हुआ था और इसके साथ उन्होंने कीमती अंगूठी और चमकते हुए झुमके पहने हुए थे। हेयरस्टाइल की बात करें तो ऐश ने बीच की मांग निकालकर बालों को वेवी ट्रेस किया हुआ था और इसके साथ होठों पर लाल रंग की लिपस्टिक लगाई हुई थी।

वहीं उनके पति अभिषेक बच्चन ने प्रिंटेड कुर्ते के साथ सफेद रंग का पायजामा पहना हुआ था। इसके साथ उन्होंने ब्लैक लोफर्स पहना हुआ था। आराध्या ने लाल रंग का लहंगा पहना हुआ था जिस पर सुनहरे रंग की कारीगरी की गई थी और इस पर आराध्या ने दुपट्टा ले रखा था। प्यारी सी आराध्या ने कानों में झुमके भी पहने हुए थे।

अंबानी की शानदार पार्टी में बच्चन परिवार ने चार चांद लगा दिए। इनके आउटफिट के बारे में आपका क्या कहना है? नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर हमें ज़रूर बताएं।



Click it and Unblock the Notifications