Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पार्टी में सुरवीन की तरह सीक्वेंस साड़ी पहनकर दिखें स्टाइलिश
पार्टी में हमेशा महिलाएं कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं, जिसमें वह अपने लुक को बैलेंस करते हुए एक स्टाइलिश टच दे सकें। आमतौर पर वेडिंग या फैमिली फंक्शन में साड़ी को ही प्राथमिकता दी जाती है। अगर आपको भी पार्टी में एथनिक वियर खासतौर से साड़ी पहनना पसंद है तो आप सुरवीन चावला की तरह सीक्वेंस साड़ी को कैरी कर सकती हैं। हाल ही में टीवी व बॉलीवुड एक्ट्रेस सुरवीन चावला सीक्वेंस साड़ी में खुद को स्टाइल किए हुए नजर आईं, जिसमें उनका लुक बस देखते ही बन रहा था। तो चलिए देखते हैं कैसा था सुरवीन का यह सीक्वेंस साड़ी लुक-

इस लुक में सुरवीन ने एक सीक्वेंस साड़ी पहनी, जो नीता लुल्ला के लेबल से आई थी। उनकी पूरी साड़ी में शिमरिंग सीक्वेंस लुक उसे एक स्टाइलिश टच दे रहा था। सुरवीन ने इस साड़ी के पल्लू को नीवी स्टाइल में कैरी किया। वहीं स्लीवलेस ब्लाउज के साथ उन्होंने इसे पेयर किया। सुरवीन के इस लुक को हू वॉर व्हॉट व्हेन द्वारा स्टाइल किया गया। अगर आप कॉकटेल पार्टी या फिर वेडिंग फंक्शन में कुछ खास पहनने का मन बना रही हैं तो सुरवीन का यह लुक आपके लिए भी एक

अच्छा स्टाइल ऑप्शन हो सकता है।
उन्होंने एक स्टेटमेंट ज्वैल-टोंड रिंग और जेमस्टोन स्टडेड चोकर के साथ अपने लुक को एक्सेसराइज़ किया, जो कि नीति सिंह ज्वैलरी से आया था। वहीं मेकअप में सुरवीन ने नेचुरल पिंक लिप शेड, पिंक चीकबोन्स और पिंक आईशैडो लुक रखा। हेयर्स को उन्होंने साइड पार्टेड ओपन लुक दिया। सुरवीन का ओवर-ऑल लुक काफी एलीगेंट और ग्रेसफुल था।
आपको सुरवीन चावला का यह सीक्वेंस साड़ी स्टाइल लुक कैसा लगा, हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
