Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
अनुष्का शर्मा के नए ब्रांड 'नुश' पर लगा चोरी का आरोप

अब बॉलीवुड सिलेब्रिटीज़ भी कपड़ों के ब्रांड लॉन्च करने लगे हैं लेकिन इन्हें लेकर आज तक कोई कॉन्ट्रोवर्सी नहीं हुई। हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपना क्लोथिंग ब्रांड 'नुश’ को लॉन्च किया है जो आते ही विवादों से घिर गया है। अनुष्का पर यह आरोप लगा है कि उन्होंने चाइनीज़ ऑनलाइन रिटलेर्स के डिज़ाइन चुराए हैं। अनुष्का पर हाल ही में लॉन्च किए गए बॉम्बर जैकेट, ट्रेंच कोट, पारका और स्ट्राइप्ड मोनोक्रोम पैंट्स के डिज़ाइन चुराने का आरोप लगा है।
सुदीति इंडस्ट्रीज़ के सीएमडी पवन अग्रवाल इस बिजनेस में अनुष्का शर्मा के पार्टनर हैं और उन्होंने कंपनी पर लगाए गए ऐसे किसी भी आरोप लगने की बात का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि कपड़ों को डिज़ाइन करने की पूरी प्रक्रिया की जिम्मेदारी कंपनी की है और उन्हें चीनी निर्माताओं द्वारा ये डिज़ाइन भेजे गए हैं जो हर जगह उपलब्ध हैं।

सुदीति ने यह भी कहा कि वह इस मामले में चाइनीज़ मैन्यूफैक्चरर पर विश्वास के उल्लंघन के आरोप में कार्यवाही कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वे सिर्फ वही डिज़ाइन पेश कर रहे हैं जो लेटेस्ट ट्रेंड में हों और उनकी कलेक्शन कहीं और ना हो।
लगता है कि अनुष्का के साथ 13 तारीख से पहले ही बुरा हो गया हालांकि, अनुष्का ने ऐसे किसी भी तरह के आरोपों से इंकार किया है। अनुष्का का कहना है कि उनकी टीम ने प्रॉडक्ट्स पर काफी मेहनत की है और उन्होंने भी जरूरत पड़ने पर स्टाइलिंग के लिए अपनी सलाह दी है।

इस वजह से स्टोर्स में पहले से मौजूद प्रॉडक्ट्स की उपलब्धता पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। अनुष्का के फैंस उनके इस ब्रांड को इंजॉय कर सकते हैं लेकिन सच क्या है ये तो वक्त आने पर पता चल ही जाएगा।




Click it and Unblock the Notifications
