Latest Updates
-
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं
'छपाक' स्क्रीनिंग पर दीपिका पादुकोण और लक्ष्मी अग्रवाल ने पहनी सब्यसाची साड़ी, एक दिखी सेक्सी
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों जेएनयू विजिट की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं। इसके अलावा बात करें उनकी फिल्म छपाक के बारे में तो हाल ही में दीपिका पादुकोण छपाक की स्क्रीनिंग के मौके पर पहुंची। दीपिका पादुकोण के अलावा एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल जिनकी लाइफ पर ये फिल्म बेस्ड वो भी इस मौके पर नजर आई। दोनों इस मौके पर साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आई। खास बात ये फिल्म की स्क्रीनिंग के मौके पर दीपिका पादुकोण और लक्ष्मी अग्रवाल दोनों ने ही फैशन डिजाइनर सब्यसाची द्वारा डिजाइन की गई साड़ी पहनी थी।

दीपिका ने एकदम चटक रॉयल ब्लू कलर की शिमरी साड़ी पहनी थी, इस साड़ी को सेक्सी लुक देने के लिए उन्होंने स्ट्रैप स्टाइल वाली ब्लाउज पहन रखी थी। साइड पार्टेड वेट हेयर लुक को टीमअप कर रखा था। इस लुक में हर ऐंगल से बेहद सेक्सी नजर आ रहीं थीं दीपिका पादुकोण।

एक्सेसरीज और मेकअप की बात करें तो इस लुक को ग्लैमर्स लुक देने के लिए कानों में राउंड ईयररिंग्स, हाथों में मोटे-मोटे गोल्ड के कंगन के साथ टीमअप कर रखा था। साथ में न्यूड कलर की लिपस्टिक, ब्लू शैडो आईज और डीप काजल में दीपिका बहुत ही खूबसूरत दिख रही थी। दीपिका के इस ग्रैस को पूरा कर रहे थे उनके पति रणवीर सिंह जो सूटेड बूटेड लुक में दीपिका के साथ स्क्रीनिंग पर पहुंचे।

वहीं, लक्ष्मी अग्रवाल की लुक की बात करें तो लक्ष्मी ने पिंक कलर की बेहद खूबसूरत फ्लोरल डिजाइन वाली बनारसी साड़ी पहनी थी जिसे सब्यसायी ने डिजाइन किया था। अपनी इस साड़ी को लक्ष्मी ने पिंक कलर की प्लेन फुल स्लीव्स ब्लाउज और हेवी चोकर नेकलेस के साथ टीमअप कर रखा था।




Click it and Unblock the Notifications
