Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
ईद पर गौहर खान, दिव्यांका त्रिपाठी और हिना खान की तरह प्लाजो सेट पहनकर दिखें ब्यूटीफुल
ईद उल-फ़ित्र रमज़ान के पवित्र महीने के अंत का प्रतीक है। इस त्योहार का मुस्लिम समाज के लोग बेहद ही ब्रेसबी से इंतजार करते हैं। इस मौके पर मनोरम व्यंजन तैयार करते हैं, और निश्चित रूप से कोई भी पारंपरिक परिधानों में तैयार होने का मौका नहीं चूकता। जैसा कि ईद का अवसर नजदीक है, तो ऐसे में आप भी खुद को एक बेहतरीन तरीके से तैयार करने के बारे में सोच रही होंगी।

ऐसे में हमने आपके लिए कुछ मशहूर हस्तियों के वार्डरोब पर एक नज़र डाली और पाया कि उनमें से कई हमें ईद के लिए प्लाज़ो सेअ पहनने के लिए प्रेरित कर रही हैं। गौहर खान, दिव्यांका त्रिपाठी, और हिना खान जैसे लोकप्रिय भारतीय टेलीविज़न सितारों ने न केवल अपने सुंदर प्लाज़ो सेटों से सबको इंस्पायर किया, बल्कि हमें घर पर पहनने के लिए कंफर्टेबल फेस्टिव आउटफिट गोल्स भी दिए। तो, आइए हम उनके आउटफिट्स पर एक नज़र डालें और अपने लिए एक आदर्श पीस को सलेक्ट करें-

हिना खान का सफेद और लाल प्लाज़ो सेट
हिना खान ने इस लुक में अपने प्लाज़ो सेट के साथ दुपट्टे को स्किप किया और यह बिल्कुल परफेक्ट फेस्टिव आउटफिट प्रतीत हो रहा था। इस सेट में एक फुल स्लीव्स वाली स्वीटहार्ट-नेकलाइन सफ़ेद फ्लेयर्ड कुर्ता शामिल था, जिसे रेड प्रिंट द्वारा हाईलाइट किया गया था। हिना ने अपने कुर्ते को चौड़े सफ़ेद प्लाज़ो पैंट के साथ पेयर किया, जिस पर व्हाइट थ्रेड से एंब्रायडरी की गई थी। अभिनेत्री ने कोल्हापुरियों के साथ अपने लुक को पूरा किया और शैंडेलियर ईयररिंग्स के साथ अपने लुक को सबसे ऊपर रखा। हिना ने अपने मिड पार्टेड स्लीक ट्रेस को स्लीक बन लुक दिया और फिल्ड ब्रो, ब्लैक आईलाइनर और पिंक लिप टिंट के साथ अपने लुक को रैप किया।

गौहर खान का ब्लू प्लाज़ो सेट
इस लुक में गौहर खान ने एक खूबसूरत प्लाज़ो सेट पहना, जो मेघना नय्यर के लेबल मिश्री से आया था। इस सेट में एक चौथाई स्लीव्स वाला लंबा आसमानी नीला कुर्ता शामिल था, जिसे क्रीम कलर के चौड़े बॉर्डर से हाईलाइट किया गया था। गौहर ने अपने कुर्ते को ऑफ-व्हाइट प्लाज़ो पैंट के साथ पेयर किया। अभिनेत्री ने हल्के पीले रंग का खूबसूरत दुपट्टा पहना था जिसमें ब्लू और रेड फ्लोरल प्रिंट और हरे पत्तों के पैटर्न थे। उन्होंने आइवरी कलर की मोजरी से अपने लुक को कंप्लीट किया, जो माणिक पांधी द्वारा नट्टी फीट लेबल से आए थे। गौहर ने अपने लुक को सिल्वर-क्रिस्टल स्टडेड गोल्ड-टोन्ड ईयररिंग्स और नेकलेस के साथ एक्सेसराइज़ किया। उन्होंने एक नीट हेयरडू बनाया और मेकअप में फिल्ड ब्रो, कोहल आईज, मस्कारा और कोरल-रेड लिपस्टिक के साथ अपने लुक को उभारा।

दिव्यांका त्रिपाठी का पिंक प्लाज़ो सेट
दिव्यांका त्रिपाठी को इस लुक में पिंक प्लाजो सेट में देखा गया, जिसमें वह बेहद ब्यूटीफुल लग रही थीं। इस आउटफिट में सूक्ष्म छोटे ब्लॉक पैटर्न थे। इसमें एक चौथाई स्लीव्स वाली स्वीटहार्ट-नेकलाइन बेबी-पिंक एसिमेट्रिकल कुर्ता और एंकल लेंथ डार्क पिंक प्लाज़ो पैंट शामिल थे। दिव्यांका ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए न्यूड कलर सैंडल्स को पेयर किया। वहीं पिंक ईयररिंग्स उनके लुक को और भी खास बना रहे थे। फिल्ड ब्रो, मस्कारा, और लाइट पिंक लिपस्टिक के साथ अपने लुक को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाया।
तो आपको गौहर खान, हिना खान और दिव्यांका त्रिपाठी में से किसका प्लाजो सेट लुक सबसे अच्छा लगा? यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
