Latest Updates
-
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम
नीता अंबानी के ब्राइडल लुक को रिक्रिएट किया ईशा ने, 35 साल पुरानी मां की साड़ी पहनी
देश के सबसे बड़े बिजनसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी, 12 दिसम्बर को आनंद पीरामल के साथ मुंबई में स्थित अपने घर 'एंटीलिया' में एक भव्य समारोह में शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने शादी के दौरान एक दूसरे को कलर कॉर्डिनेड करते हुए वेडिंग आउटफिट पहने हुए थे। शादी में दुल्हन बनी ईशा का लुक देखते ही बन रहा था। ईशा ने अपने इस खास मौके के लिए डिजाइनर अबू जानी और संदीप खौसला का वेडिंग आउटफिट पहना था। इस मौके पर वे बेहद खूबसूरत लग रही थी। अपने ड्रेस को और पारम्पारिक लुक देने के लिए ईशा ने अपनी मां नीता अंबानी की 35 साल पुरानी गुजराती बंधेज की साड़ी को दुपट्टा की तरह ओढ़ा था।

ईशा की ड्रेस पर मुगलकारी का काम किया हुआ था। इस मौके पर गुजराती दुल्हन को लुक कम्प्लीट करने के लिए उन्होंने अपनी मां की गुजराती पारम्परिक पैनेटर साड़ी पहनी थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि ईशा ने अपनी शादी में मां नीता अंबानी के शादी के लुक को ही फॉलो करते हुए गुजराती दुल्हन के लुक में ही दिखी।

1985 में नीता अंबानी ने अपनी शादी के दौरान रेड और व्हाइट रंग की पारम्परिक पैनेटर साड़ी पहनी थी। देश के सबसे नामी बिजनसमैन धीरुभाई अंबानी के बेटे मुकेश अंबानी से शादी करने के बावजूद भी नीता अपनी शादी में सादगी भरी दुल्हन के लुक में नजर आई। शादी के वक्त उन्होंने ज्यादा गहनें नहीं पहने थे। सिर्फ एक छोटा सा मांगटीका और छोटी सी नथ और सिंगल चोकर और कुछ चूड़िया पहन रखी थी। इसी के साथ उन्होंने अपने माथे को छोटी बिंदियों से सजाया हुआ था।

वहीं बात करें ईशा के लुक की तो उन्होंने व्हाइट गोल्डन लहंगा पहना था, जिस पर सी-ग्रीन रंग की एम्ब्रॉयडरी का काम किया हुआ था। उन्होंने बंधेज की रेड साड़ी को कैरी करके गुजराती पराम्परा को फॉलो करते हुए रेड और व्हाइट के कॉम्बिनेशन को पूरा किया था। ईशा ने भी अपनी मां की तरह फॉरहेड पर लाल और सफेद बिंदियों से सजाया था जैसे 33 साल पहले नीता अंबानी ने दुल्हन बनते वक्त किया था। इसके अलावा ईशा की ज्वैलरी भी कहीं न कहीं उनकी मां की ज्वैलरी से मैल खा रही थी। छोटी सी नथ, सिम्पल सा मांगटीका और लेयर्ड नैकलेस और चूड़िया।

तस्वीरों में देखकर दोनों के ब्राइडल लुक को देखकर नहीं लग रहा है, जैसी मां बिल्कुल वैसी ही बेटी।



Click it and Unblock the Notifications