Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
हूबहू मां श्रीदेवी के जैसी लगती है जाह्नवी कपूर, तस्वीरों में देखिएं मां-बेटी का एक जैसा स्टाइल
इसमें कोई दोराय नहीं है कि जाह्नवी कपूर में उनकी मां श्रीदेवी की झलक देखने को मिलती हैं। हाल ही में एक फोटो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही थी। जिसमें जाह्नवी ने अपनी श्रीदेवी का फ्लोरल दुपट्टा ओढ़ रखा था। इस फोटो में जाह्नवी कपूर बिल्कुल अपनी मां श्रीदेवी की परछाई नजर आ रही थी। ये पहली बार नहीं है कि जब जाह्नवी में उनकी मां श्रीदेवी का अक्स नजर आया है इससे पहले कई मौको पर जाह्नवी कपूर अपनी मां श्रीदेवी की तरह नजर आ चुकी हैं।
हाल ही में सोशल मीडिया में कुछ फोटोज वायरल हो रही है जिसमें जाह्नवी कपूर हुबहू श्रीदेवी जैसी नजर आ रही रही हैं। बात स्टाइल की हो या लुक की उनमें उनकी मां श्रीदेवी का अक्स नजर आता हैं।

मां की साड़ी में आई नजर
मॉम के लिए श्रीदेवी को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला था। इस अवॉर्ड को जाह्नवी कपूर, मां श्रीदेवी की साड़ी पहनकर लेने पहुंची थी। उस दौरान भी उनकी वो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी।

मां को मानती है स्टाइल आइकन
हालांकि अब श्रीदेवी हमारे बीच नहीं रही है लेकिन लेकिन जाह्नवी अपनी ही मां की तरह उनके लुक और स्टाइल को फॉलो कर उनकी यादों को हमारे बीच बनाएं रखती है। हाल ही जाह्नवी को अपने मां श्री देवी के फ्लोरल दुपट्टा पहने हुए दिखा। जाह्नवी कई बार अपनी मां के आउटफिट्स में पहले भी नजर आ चुकी हैं।

मां की फोटो कॉपी
जाह्नवी जब 'धड़क' की शूटिंग कर रही थीं जब शूट के दौरान की उनकी ये फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस फोटो में उनका लुक अपनी मां की तरह ही लग रहा था।
मां की तरह ग्लैमर लुक
ये फोटो हाल ही में लैक्मे फैशन वीक 2018 के इवेंट की थी जहां जाह्नवी कपूर भाई अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के साथ पहुंची थी। इस फोटो में वो अपनी मां की तरह ही ग्लैमर नजर आ रही है।

मां की तरह मुस्कान
इस फोटोज में देखकर मां बेटी के बीच की समानता आपको खुद नजर आ जाएंगी। दोनों की खूबसूरत मुस्कान एक जैसी ही हैं।

मां का अक्स नजर आता है
इस तस्वीर में ध्यान से देखिएं जाह्नवी का तैयार होने का तरीका चाहे मेकअप हो या हेयर स्टाइल यहां तक की एसेसरीज भी। जाह्नवी कपूर बिल्कुल अपनी मां की ही तरह नजर आती है।



Click it and Unblock the Notifications
