Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती
जाह्नवी का वेस्टर्न लुक कर देगा हर किसी को दीवाना

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने बहुत ही कम उम्र में अपनी मां को खो दिया और दस हादसे के कुछ महीनों बाद ही उनकी डेब्यू मूवी 'धड़क' रिलीज़ होने वाली है। जाह्नवी को कई मौकों पर श्रीदेवी को याद करते हुए उनके पति बोनी कपूर को संभालते हुए देखा गया। बस, इसी पता चलता है कि जाह्नवी भी अपनी मां श्रीदेवी की तरह बहुत मजबूत हैं।
जल्द ही दर्शक जाह्नवी को बड़े पर्दे पर देख पाएंगें लेकिन आज हम उनके फैशन सेंस की बात करने वाले हैं जोकि आज की लड़कियों को प्रेरणा दे सकता है।


फैशन की बात करें इस मामले में जाह्नवी बहुत ज्यादा गंभीर नज़र नहीं आती हैं। वो मीडिया और दर्शकों के सामने हमेशा इंडियन ड्रेसेस में ही आती हैं। जाह्नवी की चिकनकरी ग्रीन ह्यूड ट्रेडिशनल ड्रेस ने सभी को इंप्रेस कर दिया जोकि उन्होंने धड़क के प्रमोशन पर पहनी थी।
हालांकि, उनका वेस्टर्न स्टाइल भी कुछ कम लाजवाब नहीं है। वेस्टर्न ड्रेस में भी जाह्नवी बहुत हॉट नज़र आती हैं। तो चलिए अब बात करते हैं जाह्नवी कपूर के वेस्टर्न स्टाइल की। यहां हम आपको उनकी कुछ वेस्टर्न ड्रेस में तस्वीरें दिखा रहे हैं। इन्हें देखने के बाद आप भी मान लेंगें कि जाह्नवी कितनी हॉट और क्यूट हैं।

जाह्नवी की फ्लोरल ड्रेस
इस बार जाह्नवी एथनिक लुक में नहीं बल्कि क्लासिक फ्लोरल ड्रेस में नज़र आईं। एक्ट्रेस ने प्रबल गुरुंग की सफेद रंगी की ड्रेस पहनी हुई है जिस पर गुलाबी और पर्पल कलर के फूल बने हुए हैं। उनकी ड्रेस में वन साइड स्लिट कट भी है जोकि काफी दिलचस्प लग रहा है। इस ड्रेस पर जाह्नवी ने बहुत कम ज्वेलरी पहनी है और क्रिस्टियन लोबोटिन पंप्स पहने हुए हैं।

जाह्नवी कूल स्कर्ट
ऐसा लगता है कि जाह्नवी को स्कर्ट पहनना बहुत पसंद है। उन्हें कई बार फ्लोर लैंथ स्कर्ट में देखा गया है। इस तस्वीर में जाह्नवी ने अनुश्री की ड्रेस पहनी है जिसमें व्हाइट क्रॉप टॉप ब्लाउज़ के साथ ब्लू ह्यूड स्कर्ट है। ब्लाऊज़ काफी सिंपल है लेकिन जाह्नवी की स्कर्ट ने उसको कवर अप कर दिया। ये हाथ से बुनी हुई स्कर्ट है जिस पर धारियां बनी हुई हैं। इस ड्रेस पर जाह्नवी ले टाइट पोनीटेल और ट्राइबल झुमके पहने हुए हैं।

जाह्नवी का हॉट जिम वियर
इस तस्वीर में तो आप जाह्नवी को पहचान भी नहीं पाएंगें। वरुण धवन के साथ जिम से बाहर निकलते हुए जाह्नवी को देखकर हर किसी का दिल तेजी से धड़कने लगेगा। पिंक स्पैगेटी टॉप के साथ ब्लैक ह्यूड शॉर्ट्स में जाह्नवी बहुत हॉट लग रही हैं। हालांकि, इस लुक में सबसे ज्यादा ध्यान तो उनके पिंक फर स्लीपर्स ने खींचा है।
जी हां, अपनी बहन सोनम कपूर की तरह जाह्नवी भी स्टाइल आइकन बनने की राह पर हैं। आपको उनका ये वेस्टर्न स्टाइल कैसा लगा ? नीचे कमेंट करके हमें जरूर बताएं।








Click it and Unblock the Notifications
