Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
LFW 2018 में दिखी शाहिद-मीरा की कैमिस्ट्री, अपनी राजपूत रानी के साथ रावल रतन सिंह ने की रैम्पवॉक..

बुधवार को शुरु हुए लेक्मे फैशन वीक 2018 के पहले दिन शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने एक साथ फैशन डिजाइनर अनीता डोंगरे के लिए साथ में रैंप वॉक किया। रैम्प पर दोनों ही लवबर्ड की दोनों की अमेजिंग कैमेस्ट्री देखने को मिली। दोनों ही अनीता डोंगरे के आउटफिट्स में काफी खूबसूरत नजर आ रहे थे।
इन दिनों शाहिद कपूर फिल्म पद्मावत में रावल रतनसिंह का किरदार निभाकर सुर्खियों में है, हर जगह उनके इस लुक की बहुत तारीफ की जा रही हैं।

मैचिंग कपल
शाहिद कपूर रैम्प पर ऑफ व्हाईट शेरवानी तो मीरा ऑफ व्हाइट क्रीम रंग के लहंगे में नज़र आई। दोनों ही कपल इस ड्रेस में एक दूसरे को परफेक्ट मैच करते हुए दिखे।

दिखे रॉयल
दोनों ही कपल ने इस रैम्प वॉक में हाथों हाथ डालकर एंट्री की। जहां एक तरफ मीरा व्हाइट क्रीम रंग के लहंगे के साथ हैवी नैकलेस और खुले बालों में हेयर एसेसरीज के साथ नजर आई, वहीं शाहिद कपूर शेरवानी में जंच रहे थे। दोनों ही कपल एक दूसरे के साथ कमाल के जंच रहे थे।

बने शो स्टॉपर
शाहिद और मीरा फैशन डिज़ाइनर अनीता डोगरे वेडिंग कलेक्शन "singing the songs of summer" के लिए रैंप शो स्टॉपर बनकर उतरे थे। यह ऑउटफिट उन्होंने खास दोनों के लिए तैयार की थी।

डेस्टिनेशन बीच वेडिंग थीम पर कलेक्शन
अनिता डोगरे ने अपने कलेक्शन के बारे में बताया कि ये कलेक्शन गर्मियों में डेस्टिनेशन बीच वेडिंग थीम को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है। इस कलेक्शन में हल्के और सफेद रंगों का ज्यादा इस्तेमाल किया गया है।

परफेक्ट कैमिस्ट्री
रैंप पर मीरा और शाहिद ने अपने अंदाज से लोगों को काफी इंप्रेस किया । अनिता डोगरें का ब्राइडल लाइट कलेक्शन बेहद खास है



Click it and Unblock the Notifications
