Latest Updates
-
Padma Awards 2026: अलका याग्निक-ममूटी को मिला पद्म भूषण, रोहित शर्मा और आर माधवन भी सम्मानित -
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ -
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
वेडिंग रिसेप्शन में ड्रीम गर्ल से कम नहीं दिख रही थी प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने गुरुवार को मुंबई में बॉलीवुड फ्रेंड्स के लिए होटल ताज लैंड्स एंड में रिसेप्शन होस्ट किया। रिसेप्शन में प्रियंका जहां क्रीम-व्हाइट कलर के लहंगे में नजर आईं तो वहीं उनके पति निक जोनास ब्लैक सूट में दिखे। प्रियंका और निक ने बी टाउन को दिए इस रिसेप्शन में अबू जानी और संदीप खोसला के आउटफिट में नजर आए। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी को बॉलीवुड फ्रेंड्स के साथ सेलिब्रेट करने के लिए लुक बहुत ज्यादा ट्रडिशनल नहीं रखा। प्रियंका चोपड़ा डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला के डिजाइन किए हुए लाइट कलर की क्रिस्टल वर्क वाली ड्रेस में डायमंड जूलरी के साथ नजर आईं।

इस बार उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था उनके ड्रेस पर ओरगंजा और सिफॉन फ्लॉवर का हैंड एम्ब्रायडरी पर काम किया हुआ था। शीर फ्रेबिक पर sequins वर्क उनके ड्रेस की शोभा और बढ़ा रहे थे। वहीं बात करे निक की तो वो ब्लैक सूट में काफी हैंडसम लग रहे थे। निकयंका के रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई हस्तियों ने शिरकत की थी।

बता दें कि बता दें कि प्रियंका-निक ने जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में 1 और 2 दिसंबर को शादी की। 1 दिसंबर को दोनों ने पहले क्रिश्चियन रीति-रिवाज और 2 दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाज से 7 फेरे लिए। शादी के बाद 4 दिसंबर को प्रियंका ने नई दिल्ली में रिसेप्शन दिया था, जिसमें पीएम मोदी भी पहुंचे थे। दूसरा रिसेप्शन उन्होंने 19 दिसंबर को मुंबई के जेडब्ल्यू मैरियट होटल में दिया। हालांकि यह रिसेप्शन प्रियंका के बिजनेस सर्कल वाले लोगों के लिए ही था।



Click it and Unblock the Notifications