Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
यूनिसेफ में प्रियंका ने खूबसूरत साड़ी के साथ पहना टाइगर वाला ब्लाउज
प्रियंका की इस ड्रेस ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया था। उन्हें कई लोगों ने इसका चयन करने के लिए सराहा भी। इस साड़ी और ब्लाउज में उनका इंडियन लुक काफी अच्छा लगा।
इन दिनों प्रियंका चोपड़ा और उनका ड्रेसिंग सेंस, पूरी दुनिया में छाया हुआ है। हर कोई उनकी ड्रेसेस की ही तारीफ कर रहा है। कुछ ही दिनों पहले उन्हें एक फिल्म समारोह में अनोखी ड्रेस में देखा गया था और इस बार वो यूनिसेफ के गुडविल एमबेस्डर के रूप में नज़र आईं।
इस मौके पर प्रियंका ने भारत का प्रतिनिधित्व किया और दक्षिण अफ्रीका में होने वाली इस बैठक का हिस्सा बनीं। इस अवसर पर प्रियंका ने साड़ी पहनी हुई थी और ब्लाउज पर टाइगर का चित्र बना हुआ था।

आपको बता दें कि ये डिजाइन सब्यासाची की है। उन पर सब्या का नया लुक काफी अच्छा लग रहा था। वह इस साड़ी में काफी रॉयल लग रही थीं। इस ब्लाउज पर बना चित्र हाथों से पेंट किया हुआ था जो कि देखने में बंगाल टाइगर जैसा लग रहा था। इसके साथ में प्रियका ने जो साड़ी पहनी थी वो नेट की थी।
प्रियंका की इस ड्रेस ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया था। उन्हें कई लोगों ने इसका चयन करने के लिए सराहा भी। इस साड़ी और ब्लाउज में उनका इंडियन लुक काफी अच्छा लगा।
जैसाकि आप तस्वीर में देख सकते हैं कि यह ब्लाउज, क्लोज नेक है और इस पर डिजायन बेहद करीने से बनी हुई है।
ये साड़ी और ब्लाउज, सब्यासाची की स्प्रिंग डिजाइन्स का एक उदाहरण है। आखिरकार ये सब्या का कलेक्शन है तो इसमें ये सब ख़ासियत होनी ही थी। इसे कोई भी फेल कैसे कर सकता है?
इस ड्रेस के साथ प्रियंका ने छोटे-छोटे ईयरिंग और एक गोल्डन ब्रासलेट भी पहना हुआ था। इसमें हमारी पिगी चॉप्स बहुत ही सुंदर दिख रही थी।
इस मौके पर प्रियंका ने अपने बालों को खुला और कंधे तक लहराते हुए छोड़ा था।

उनका मेकअप भी बहुत साधारण था। उनकी आंखों पर काजल और आईशैडो था और होंठो पर उन्होंने रॉयल रेड लिपस्टिक लगाई हुई थी। जो कि उनके लुक को कॉम्लीमेंट कर रही थी।
इस हीरोइन में भारत में सभी का दिल पहले से ही जीता हुआ है और अब ये हॉलीवुड और बाहरी देशों के लोगों के दिलों में भी अपनी शालीनता और ग्रेट एप्रोच के साथ जगह बनाने में कामयाब हो गई हैं।
प्रियंका, दिखने में हमेशा से ही बेहद ख़ास लगती है और उन पर हर तरह का परिधान भाता है। लेकिन इस समारोह में थीम और विषय को ध्यान रखते हुए उनका ये चयन वाकई सराहनीय है।



Click it and Unblock the Notifications











