Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
मनीष मल्होत्रा के लहंगे में नहीं चला श्रीदेवी का जादू, मायूस कर दिया अपने फैंस को
हाल ही में श्रीदेवी एक नामी ज्वैलर्स ब्रांड के लिए फैशन शो में शोस्टॉपर बनकर रैम्पवॉक किया। रैंप के दौरान श्रीदेवी मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइनर हैवी गोल्डन वोट-नेक्ड चोली और रैड लहंगे में नजर आईं।
चलिए सीधे ही काम की बात करते है, चाहे ज्वैलरी कितनी ही हैवी क्यूं ना हो और भारी मखमल का लहंगा क्यूं ना पहना हो लेकिन श्री देवी इस भारी भरकम लुक में फैंस को इम्प्रेस करने में नाकाम रही है। अगर उनके इस गेटअप को ध्यान से देखे तो 90 की फैंटेंसी फिल्मों की हीरोइन और राधे मां का लुक हमारे जेहन में आ जाता है।

54 साल की अभिनेत्री ने रैम्प पर वॉक किया, रैम्प पर चलते हुए श्रीदेवी ने बहुत ही ज्यादा हैवी लुक कैरी कर रखा था। इस दौरान उन्होंने वेलवेट महरुन और गोल्डन कशीदे वाला लहंगा पहना रखा था। इसके साथ उन्होंने रल्डन नेकपीस, मैथ पट्टी, और कान की बाली पहन रखी थी। इस लुक में श्री देवी का ग्रेस कहीं छिप गया था। ये लुक उन पर बिल्कुल नहीं जंच रहा था। उनके ऑफ शॉल्डर ब्लाउज पर गोल्डन नेकलेस और सिर के दुपट्टे से एक दम से बाहर आता हुआ मांगटीका और पट्टी के वजह से ड्रेस ओर ज्वैलरी कॉम्बीनेशन कुछ दमदार नहीं लगा। साथ ही इतने हैवी लुक की ड्रेस और श्रीदेवी ने हल्के मेकअप के साथ बोल्ड रैड लिप शेड लगाया था। उनका ये लुक एक और फैशन डिजास्टर की लिस्ट में जुड़ गया।

मनीष मल्होत्रा जो कि वेडिंग ड्रेसेज के लिए जाने जाते हैं, इसके बावजूद इतना हैवी लहंगा और ज्वैलरी पहनने के बाद भी कहीं न कहीं श्री देवी का वो ब्राइडल लुक वाला चार्म गायाब था।




Click it and Unblock the Notifications
