Latest Updates
-
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम
क्रीम और गोल्डन साड़ी को यामी गौतम ने दिया एक ट्विस्ट, देखकर आप भी करेंगी ऐसे ही स्टाइल
यामी गौतम जितनी खूबसूरती से खुद को वेस्टर्न वियर में स्टाइल करती हैं, उनका एथनिक वियर लुक भी उतना ही स्टनिंग लगता है। ऐसा ही एक नजारा हाल ही में देखने को मिला, जब उन्होंने एक इवेंट के लिए खुद को क्रीम साड़ी में स्टाइल किया। उनका एथनिक वियर लुक बेहद ही आकर्षक था, जिसमें वह हमेशा की तरह कमाल की लग रही थीं। बाला एक्ट्रेस को मनीषा मेलवानी ने स्टाइल किया था और उन्होंने इसे एक मॉडर्न टच के साथ पहना था। तो, आइए हम उनके लुक को डिकोड करें और देखें कि यामी के इस लुक में क्या खास रहा-

इस लुक में यामी ने लेबल इटुवाना की साड़ी को स्टाइल किया था। हालांकि, उन्होंने इसे ब्लाउज की जगह स्लीवलेस और प्लंजिंग-नेकलाइन लॉन्ग टॉप के साथ पेयर किया। इस क्रीम कलर साड़ी में गोल्ड-टोन्ड पैटर्न और ज़री बॉर्डर था। यामी ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए एरिदानी

लेबल के सैंडल के साथ पेयर किया ।
वहीं उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक एक्ट्रेस यामी का ज्वैलरी गेम भी बेहद स्टाइलिश था। उन्होंने अभिलाषा ज्वेलरी कलेक्शन की गोल्ड-टोन्ड बैंगल्स और भव्य रमेश ज्वेलरी से डेलीकेट चोकर पहना था। उन्होंने अपने लुक को ट्रेडिशनल कश्मीरी डैंगलर्स से कंप्लीट किया जो उनके लुक के साथ काफी अच्छा लग रहा था। वहीं, अगर मेकअप लुक की बात हो तो यामी ने अपने मेकअप को काफी सटल रखा। उन्होंने पिंक लिप शेड, कंटूरेड पिंक चीकबोन्स और आई शैडो के साथ कोहल आईज लुक कैरी किया। इस लुक में यामी गौतम हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आपको उनका यह लेटेस्ट लुक कैसा लगा? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।




Click it and Unblock the Notifications
