Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
किम का मैटरनिटी फैशन फॉलो कर रही हैं करीना
जब से करीना कपूर की प्रेग्नेंसी की ख़बर सामने आई है, पूरे फैशन वर्ल्ड में हंगामा मच गया है। इन दिनों मैटरनिटी फैशन वर्ल्ड में रौनक सी आ गई है और कई सारे फैशन पंडित, करीना के लिबासों पर कड़ी नज़र रखने लगे हैं।
किम कार्दशियन का भी कुछ ऐसा ही हाल था, जब वह मां बनने वाली थी। बेबो और किम की प्रेग्नेंसी और उनके ढंग व स्टाइल काफी मिलते-जुलते हैं। हम ऐसा सुनी-सुनाई बातों के आधार पर नहीं कह रहे हैं बल्कि आपको एक पिक्चर गैलरी दिखा रहे हैं ताकि आप खुद ही समझ जाएं कि ऐसा क्यूं कहा जा रहा है।
Also Read: लेक्मे फैशन वीक में बेबी बंप के साथ दिंखी करीना

1. लॉन्ग कोट के साथ बॉडी की फिटिंग वाली ब्लैक ड्रेस: करीना कपूर ने घुटनों तक की ब्लैक ड्रेस को पहना हुआ है जबकि किम ने उसी तरह की ड्रेस को पहना हुआ है।

2. व्हाइट एंड ब्लैक लुक: करीना और किम दोनों ही व्हाइट एंड ब्लैक लुक में हैं। ये काफी स्पोर्टिंग लुक है; खासकर जब दोनों मां बनने वाली है।

3. स्ट्रीप्ड मैक्सी: करीना और किम; दोनों ने ही स्ट्रीप्ड मैक्सी को पहना हुआ है। दोनों के सनग्लासस भी लगभग एक जैसे ही हैं।

4. फॉर्मल कपड़ों में: किम और बेबो; दोनों में ही फॉर्मल ड्रेस में हैं। आप इस तस्वीर में इन दोनों की समानता को साफ देख सकते हैं। बस कलर का ही फर्क है, बाकी सबकुछ लगभग एक जैसा ही है।

5. बेज़ कोट: किम ने व्हाइट ड्रेस पर बेज़ कोट पहना हुआ है जबकि बेबो ने शिफॉन की फ्रॉक ड्रेस पर इस कोट को पहना है।
Also Read: साउथ इंडियन साड़ी में क्या खूब जच रही हैं माधुरी

6. ऑक्सीडाइज़ नेकलेस: किम और बेबो की ड्रेस के अलावा, उन दोनों की ज्वैलरी भी लगभग एक जैसी ही है। आप इनके गले में पड़े हुए नेकलेस को ध्यान से देखें। लुक काफी मिलता हुआ है।

7. फ्रॉक: दोनों ने ही घुटनों तक ही फ्रॉक पहनी हुई है। बस बेबो की फ्रॉक, फ्लोरल प्रिंट वाली है जबकि किम ने प्लेन प्रिंट पहना हुआ है।

8. थाई-हाई स्लट्स: मैक्सी कॉकटेल को किम ने बहुत अच्छे से कैरी किया है। बेबो ने भी कुछ इसी तरह की ड्रेस पहनी है, लेकिन दुर्भाग्यवश बेबो की ड्रेस में साइड से कुछ गड़बड़ होने की वजह से कन्ट्रोवर्सी हो गई थी। हालांकि, उनहें इसका कोई फर्क नहीं पड़ा, जो कि बेहतर बात है।

9. जम्पसूट्स: किम ने औरेंज कलर का और बेबो ने हल्का क्रीम कलर का जम्पसूट पहन रखा है। दोनों ही इसमें प्यारी लग रही हैं। लगे भी क्यूं न.... जल्दी ही मां बनने वाली हैं।
अब तो आप मान ही गए होंगे कि ऊपर कही गई बात झूठ नहीं है। ये कोई संयोग हैं या फिर एक फैशन ट्रेंड, जिसे दोनों फॉलो कर रही हैं। जो भी हो.... दोनों को बोल्डस्काई की ओर से बहुत-बहुत बधाईयां।



Click it and Unblock the Notifications
