Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
जाह्नवी ने श्लोका और आकाश की शादी में पहना था ये नायाब लहंगा, देवदास की चंद्रमुखी से है कनेक्शन
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का स्टाइलिंग सेंस इंड्रस्टी की टॉप पॉप्युलर दिवाज में से एक हैं। वो जितनी खूबसूरत वेस्टर्न में दिखती है उतनी है ट्रेडिशनल में लगती है। इन दिनों सोशल मीडिया में जाह्रवी कपूर की ट्रेडिशनल लुक में एक तस्वीर काफी चर्चा में हैं। इन तस्वीरों में जाह्नवी ऑफ क्रीम कलर के मिरर वर्क लहंगे में नजर आ रही हैं। जाह्नवी ने अपनी ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं, जिसमें उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही है।

चंद्रमुखी से इंस्पायर्ड था जाह्नवी का लुक
पिछले दिनों मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी में बॉलिवुड के तमाम सितारे शामिल हुए, जिसमें जान्हवी भी शामिल थीं। जाह्नवी इस भव्य शादी में ऑफ वाइट और ग्रीन मिरर वर्क वाले लहंगे में पहुंची थीं। जान्हवी इस ड्रेस में काफी ग्लैमरस नजर आ रही थी वैसे उनका ये लुक उनकी मां श्री देवी का नहीं बल्कि देवदास की चंद्रमुखी यानी माधुरी दीक्षित का याद दिला रहा था। दरअसल जाह्नवी ने डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोंसला का डिजाइन किया हुआ ऑफ क्रीम कलर के मिरर वर्क वाला लहंगा पहना हुआ था जो देवदास में चंद्रमुखी का रोल निभा रही अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के एक लुक से इंस्पायर्ड था।

बैकलेस चोली में लगी ग्लैमर्स
जाह्नवी के इस लहंगे को और भी ग्लैमरस बना रही थी उनकी चोली। बैकलेस चोली और इस खूबसूरत लहंगे में जाह्नवी बहुत ही ग्लैमर्स नजर आ रही थी। जाह्नवी ने अपने इस लुक को एंटीक चांदबाली पहनकर पूरा किया।

2 महीनें में बनकर तैयार हुआ था ये लहंगा
हाथ से कढ़ाई करके बने इस लहंगे मे रियल मिरर वर्क का काम किया हुआ था, इसी के साथ इसमें जरोदजी एम्ब्रॉयडरी का काम किया हुआ था। इस लहंगे को तैयार होने में करीब 2 महीनें का समय लगा था। जिसमें दुपट्टे के साथ ब्लाउज और स्टॉल भी शामिल था।

मिला था नेशनल अवॉर्ड
अबु जानीऔर संदीप खोंसला ने देवदास में चंद्रमुखी का रोल निभा रही माधुरी को भव्य लुक देने के लिए कई यादगार कॉस्ट्यूम डिजाइन किए थे। जिसके लिए डिजाइनर्स को नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया था। इसके अलावा उनके इस अद्भूत कलेक्शन को लंदन के विक्टोरिया एंड अल्बर्ट म्यूजियम में भी एग्जिबिट किया था।



Click it and Unblock the Notifications