Latest Updates
-
UP Style Fish Machli Kadhi Recipe: घर पर बनाएं सरसों वाली चटपटी मछली कढ़ी -
Nirjala Ekadashi Vrat Katha: निर्जला एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा सभी 24 एकादशियों का पूर्ण फल -
Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर इस विधि से पिएं पानी, नहीं टूटेगा आपका व्रत, मिलेगा व्रत का पूर्ण फल -
Garhwali Sweet Rice Arsa Recipe: पारंपरिक तरीके से बनाएं उत्तराखंड की खास मिठाई -
Nirjala Ekadashi Vrat In Periods: क्या पीरियड्स में निर्जला एकादशी का व्रत रख सकते हैं? जानें क्या हैं नियम -
'तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए, वापस आ जाओ', केतन की हत्या के बाद सिया गोयल ने किया ये पोस्ट, अब हो रहा वायरल -
Grandma Comfort Food Vegetable Khichdi Recipe: घर पर बनाएं दादी के हाथों जैसा स्वाद -
Padma Awards 2026: अलका याग्निक-ममूटी को मिला पद्म भूषण, रोहित शर्मा और आर माधवन भी सम्मानित -
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता
Lakme Fashion Week के ग्रैंड फिनाले में ग्रीन ऑफ शॉल्डर गाउन में करीना कपूर ने रैंप पर बिखेरा जादू
करीना कपूर ने रविवार को लेक्मे फैशन वीक 2020 के फिनाले पर डिजाइनर अमित अग्रवाल के कलेक्शन के लिए बतौर शो स्टॉपर बनकर रैंप वॉक किया। करीना पिछले 11 सालों से लेक्मे फैशन वीक का हिस्सा हैं। इस फैशन वीक के फिनाले के मौके पर बेबो ने स्टाइल के जलवे दिखाएं। रैंप पर उतरते ही सबकी निगाहें बस उन पर ही ठहर गई। करीना कपूर फिल्म इंडस्ट्री का बहुत ही जाना-माना नाम हैं। करीना कपूर पिछले काफी वक्त से इस कॉस्मेटिक ब्रांड की एम्बेस्डर हैं। वहीं वह हमेशा ही लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक करती हैं। इसके अलावा एक और बात जो इस बार खास थी कि करीना ने बॉलीवुड में अपने 20 साल पूरे कर लिए हैं।

बात करें उनके लुक की तो करीना कपूर ने इस मौके पर अमित अग्रवाल के डिजाइन किए गाउन में नजर आई। अमित अग्रवाल की थीम Axil थी, जिसका आधार फ्यूचरिस्टिक बायोमिमिक्री था। हरे रंग के डीप वी प्लंगिग नेक लाइन के शिमरी गाउन में करीना दिलकश अंदाज में नजर आईं। थीम के आधार पर करीना के आउटफिट को भी हल्का सा 3D लुक दिया गया था। बात करें उनके मेकअप की तो बेबो ने ड्यूई बेस मेकअप किया था। जिसके साथ पिंक लिप्स और आंखों में हल्का मेकअप शामिल था।

हेयर स्टाइल में उनकी ब्रेड बनी हुई थी। चेहरे के साथ ही खूबसूरत गाउन का पूरा लुक उभरकर सामने आ रहा था। हरे रंग के इस डीप वी नेकलाइन वाले गाउन के साथ लंबी ट्रेल भी लगी हुई थी। जो इस ड्रेस की खूबसूरती बढ़ा रही थी।



Click it and Unblock the Notifications