Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती
जैकलीन फर्नांडिस के इन लुक्स को करें रिक्रिएट, दिखेंगी काफी एक्ट्रेक्टिव

बॉलीवुड में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस अपने फैशन सेंस और हॉटनेस के लिए काफी पॉपुलर हैं। अपनी फिटनेस से भी उन्होने कई लोगों को अपना दिवाना बना रखा है। उनका फैशन स्टाइल बॉलीवुड की बाकी एक्ट्रेसेस से बिल्कुल यूनीक और एक्ट्रेक्टिव है। जैकलीन फर्नांडिस वेस्टर्न से लेकर एथनिक हर लुक में सुर्खियां बटौरती हैं। वो जितनी हॉट वेस्टर्न आउटफिट में दिखती हैं, उतनी ही खूबसूरत देसी अवतार में भी नजर आती हैं। ऐसे में अगर आप किसी पार्टी में जाने के लिए स्टाइलिश और एक्ट्रेक्टिव आउटफिट की तलाश कर रहे हैं, तो आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपको उनके वार्डरोब से कुछ डिजाइनर आउटफिट्स आइडिया बताने जा रहे हैं। जिन्हें आप अपने लिए रिक्रिएट कर सकती हैं।

1. ऑफ शोल्डर बॉडीकोन ड्रेस
अगर आपको वाइबरेंट कलर पहनना पसंद है, तो आप जैकलीन फर्डांनीस के लेमन यल्लो कलर के इस आउटफिट को एक बार जरूर ट्राई करें। कुल लुक पाने के लिए जैकलीन ने पोनीटेल हेयर स्टाइल के साथ प्यारा सा मेकअप भी कैरी किया है। जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। पार्टी में सबकी नजर खुद पर बनाए रखने के लिए भी आप जैकलीन के इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं।

2. रेड स्लिट कट फिटेड ड्रेस
जैकलीन फर्नांडिस इस रेड स्लिट कट फिटेड ड्रेस में काफी बोल्ड नजर आ रही हैं। जैकलीन ने अपने लुक को कम्प्लीट करने के लिए न्यूड मेकअप के साथ कर्ली हेयरस्टाइल विद हाई पोनीटेल बनाया है। जो उनके लुक को और ज्यादा बोल्ड बना रहा है।

3. सिल्वर लहंगा ड्रेस
अगर आपको किसी पार्टी के लिए एथनिक वियर कैरी करना है, तो आप जैकलीन का ये सिल्वर लहंगा स्टाइल ड्रेस कैरी कर सकती है। एक्ट्रेस का ये लुक एंब्रॉयडरी वर्क और नेट कवर और फुल स्लीव ब्लाउज के साथ आपको एक रॉयल लुक देने में मदद करेगा। जैकलीन ने अपने इस आउटफिट के साथ बेहद खूबसूरत दुपट्टा भी कैरी किया है। उनके इस आउटफिट के साथ उनका मेकअप काफी अच्छा लग रहा है।

4. वन साइड शोल्डर फ्रील ड्रेस
एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस का ये लुक आप किसी भी तरह की पार्टी के लिए रिक्रिएट कर सकती हैं। इस तरह का आउटफिट आपके लिए परफेक्ट है। वन साइड शोल्डर के इस रेड फ्रील ड्रेस में जैकलीन फर्नांडिस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने इस आउटफिट के साथ न्यूड मेकअप और बोल्ड आई मेकअप कैरी किया है। जिसके साथ उन्होने ओपन हेयर स्टाइल कैरी किया है।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications
