Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की तरह न्यू ईयर पार्टी में पहनें ब्लैक एंड ब्लू गाउन
छिछोरे और स्ट्रीट डांसर 3डी, बागी 3 और स्त्री जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी श्रद्धा कपूर का स्टाइल के मामले में भी कोई जवाब नहीं है। श्रद्धा के स्टाइल की सबसे खास बात यह है कि वह किसी भी स्टाइल को बेहद बैलेंस करके पहनती हैं और इसलिए उनका हर लुक बेहद गार्जियस होता है। वह अपने हर आउटफिट से एक स्टेटमेंट लुक क्रिएट करती हैं। हाल ही में श्रद्धा एक ब्लैक एंड ब्लू गाउन में नजर आईं। इस गाउन में उनका लुक बेहद स्टनिंग था। अगर आप न्यू ईयर पर गाउन पहनने का मन बना रही हैं तो श्रद्धा के इस गाउन से इंस्पिरेशन ले सकती हैं-

कुछ ऐसा था श्रद्धा का लुक
इस लुक में श्रद्धा ने एक स्लीवलेस प्लंजिंग नेकलाइन गाउन पहना। इस गाउन को गौरी एंड नैनिका ब्रांड द्वारा डिजाइन किया गया था। उनके खूबसूरत गाउन में ब्लैक कलर की बॉडिस और नीला बॉटम था, जिसे बैक से फ्लेयर्ड लुक दिया गया था। वहीं इसमें नेट-फैब्रिक पफ्ड स्लीव्स इसे और भी स्टाइलिश लुक दे रही थी। इस गाउन के बॉटम पर मल्टीकलर एंब्रायडिड सीक्वेंस पैटर्न को उकेरा गया था। वहीं इस गाउन के साथ श्रद्धा ने एल्डो ब्रांड की प्वाइटेंड हील्स को टीमअप किया। श्रद्धा के इस लुक को नम्रता द्वारा स्टाइल किया गया।
वहीं अगर एसेसरीज की बात हो तो श्रद्धा ने आम्रपाली ब्रांड के ब्लू स्टोन डिटेल्ड सिल्वर टोन ईयररिंग्स व रिंग्स को कैरी किया। मेकअप को श्रद्धा ने लाइट व नेचुरल ही रखा। सॉफ्ट स्मोकी आईज के साथ श्रद्धा ने न्यूड लिप्स लुक रखा। हेयर्स में श्रद्धा ने मिडिल पार्टिंग हेयर्स के साथ लाइट वेव्स लुक रखा।
आपको श्रद्धा का यह लुक कैसा लगा, हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
