Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
एथनिक आउटफिट्स में भी कहर ढाती हैं मलाइका अरोड़ा, आप भी लें आइडिया

बी टाउन में अपने फैशन आउटफिट्स को लेकर सुर्खियों में छाई रहने वाली मलाइका अरोड़ा अपने फैशन सेंस के लिए काफी जानी जाती है। अक्सर वो अपने फैशन से ट्रेंड के हाई बार सेट करती है। एक्सर वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल तक हर आउटफिट में खूबसूरत दिखती हैं। वो अपने हर आउटफिट को काफी यूनिक स्टाइल में कैरी करती है। हर किसी की नजर दिवा पर ही टिकी रह जाती है। इसी कारण आज मलाइका अरोड़ा कई महिलाओं के लिए फैशन इंस्पिरेशन बनी हुई है। इस फैस्टिव सीजन भी मलाइका ने अपने एथनिक आउटफिट्स से तहलका मचा दिया है। लहंगे से लेकर साड़ी हर देसी लुक में मलाइका काफी एक्ट्रेक्टिव नजर आई। आइए एक नजर उनके लेटेस्ट ट्रेडिशनल लुक्स पर डालते हैं।

व्हाइट लहंगा
सफेद लहंगे मलाइका अरोड़ा की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। मलाइका ने मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ लहंगा डिजाइनर कुणाल रावल और अर्पिता मेहता की प्री-वेडिंग पार्टी में कैरी किया था। जिसमें वो सबसे अलग नजर आ रही थी। इस लुक को कम्पलीट करने के लिए एक्ट्रेस ने ग्रीन चोकर और व्हाइट रानी हार कैरी किया है। अपने इस लुक को अलग बनाने के लिए मलाइका ने ईयररिंग्स नहीं पहने। लेकिन इसके बाद भी वो काफी लाइमलाइट बतौर रही हैं।

एथनिक को-ऑर्ड सेट
FDCI x लैक्मे फैशन वीक के लिए एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने एथनिक को-ऑर्ड सेट कैरी किया है। इस आउटफिट में एक लॉन्ग स्कर्ट, स्ट्रैप ब्रैलेट और मैचिंग कलर केप है। उस लुक के साथ एक्ट्रेस ने न्यूड मेकअप कैरी किया है। इस आउटफिट के साथ उन्होने ओपन हेयर स्टाइल किया है। जिसमें वो काफी स्टानिंग दिख रही हैं।

ब्लैक साड़ी
इस साड़ी में एक्ट्रेस काफी सिजलिंग नजर आ रही है। इस साड़ी पर कढ़ाई और लेस डिटेलिंग का काम किया गया है। जिसे मलाइका अरोड़ा ने मैचिंग ब्लैक फुल-स्लीव ब्लाउज के साथ पेयर किया है। उसने अपने लुक को पूरा करने के लिए लाइट मेकअप किया है।

ऑरेंज लहंगा
बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में मलाइका अरोड़ा ने ब्राइट ऑरेंज कलर का लहंगा कैरी किया है। जिसमें वो कहर ढा रही है। इस आउटफिट के साथ उन्होने स्टाइलिश हाल्टर नेक ब्लाउज पहना है। जिसमें बिलोवी स्लीव्स और कढ़ाई का वर्क किया गया है। अपने इस लुक को पोनीटेल, और न्यूड मेकअप के साथ स्टाइल किया है।

लाइम लहंगा
तस्वीर में मलाइका अरोड़ा ने लाइम कलर का लहंगा कैरी किया है। जिसके चारों ओर मिरर वर्क किया गया है। इस लहंगे को डिजाइनर गोपी वेद ने डिजाइन किया है। लहंगे के हेमलाइन पर जरी का काम किया गया है। जो लहंगे की खूबसूरती को बढ़ा रहा है। इस लहंगे के साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग हाफ स्लिव ब्लाउज कैरी किया है। मलाइका अरोड़ा ने अपने लुक को कम्प्लीट करने के लिए लहंगे से मैचिंग चूड़ियां, मांग टिक्का पहना है। इस लुक के लिए उन्होने गजरे के साथ बन हेयर स्टाइल कैरी किया है।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications
