Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
मेहंदी सेरेमनी में यामी गौतम ने पहना ऑरेंज सूट, आ गई दीपिका पादुकोण की याद
यामी गौतम हाल ही में उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक के लेखक और निर्देशक आदित्य धर के साथ शादी के बंधन में बंधी। लाल रंग की रेशमी वेडिंग साड़ी में एक्ट्रेस यामी बहुत खूबसूरत लग रही थी, और उनकी वेडिंग पिक्चर्स सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गई। उनका यह वेडिंग लुक यकीनन काफी इंस्पायरिंग था और साड़ी लुक के बाद यामी ने अपने मेहंदी लुक से फैन्स को मंत्रमुग्ध कर दिया। यामी गौतम ने अपने सूट लुक से हर किसी को अवाक कर दिया और अनचाहे ही उनके ऑरेंज सूट ने दीपिका पादुकोण की वेडिंग में पूजा सेरेमनी की भी याद दिला दी। तो, यामी गौतम ने अपने मेहंदी के फंक्शन से कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसने हर किसी को अचंभित कर दिया। उन्होंने इस अवसर के लिए एक मेहंदी-परफेक्ट ऑरेंज सूट पहना था और उनकी आउटफिट के कलर ने उनके मेहंदी फंक्शन को और भी खास बना दिया। अगर आप भी किसी फंक्शन के लिए एक बेहतरीन एथनिक वियर पहनना चाहती हैं तो यामी की तरह ऑरेंज सूट को कैरी कर सकती हैं। तो चलिए देखते हैं यामी गौतम की मेहंदी सेरेमनी का लुक-

तो अपनी मेहंदी सेरेमनी के लिए यामी गौतम ने एक पलाज़ो सूट था जो तीन-चौथाई स्लीव्स वाला कुर्ता था और स्लीव्स के बार्डर पर एक विस्तृत पैटर्न था। उन्होंने इस कुर्ते के साथ पलाज़ो पैंट को पेयर किया। यामी ने अपने सूट के साथ नारंगी दुपट्टे को भी पहना, जिसमें सटल मुकैश वर्क और सिल्वर ज़री वर्क उसे और भी खूबसूरत बना रहा था। इस लुक में यामी गौतम बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जहां तक ज्वैलरी की बात है, उन्होंने अपने लुक को बहुत ही बारीकी से तैयार किया और उन्होंने एसेसरीज में हैवी गोल्ड झुमकी को पेयर किया। साथ ही उन्होंने एक नोज पिन भी पहन रखी थी। वहीं मेकअप में उन्होंने रेड लिप शेड, कंटूरेड पिंक चीकबोन्स, और लाइट कोहल लुक कैरी किया था। उन्होंने अपने लुक को पोनीटेल से कंप्लीट किया जो उनके ट्रेडिशनल वेडिंग फंक्शन-लुक के साथ अच्छा लग रहा था।

जहां तक दीपिका पादुकोण की बात है, उन्होंने प्री-वेडिंग पूजा समारोह के लिए ऑरेंज कलर का सूट पहना था। उनका सूट सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया गया था और यह एक साधारण सूट था जिसे उन्होंने मुकैश ऑरेंज दुपट्टे विद गोल्ड बॉर्डर के साथ पहना था। दीपिका ने अपने लुक को हैवी गोल्ड और पर्ल झुमकी से एक्सेसराइज़ किया और मेकअप में मिनिमल पिंक टोन और डार्क कोहल को शामिल किया था। उन्होंने बन के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया और इसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं।

खैर, वे दोनों ही बहुत खूबसूरत लग रही थे और साथ ही, अपने आउटफिट के साथ उन्होंने ऑरेंज कलर को प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए इतना ट्रेंड किया। आप इस बारे में क्या सोचते हैं? यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
