Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
सारा अली खान से लेकर अनुष्का शर्मा ने स्विम सूट में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर
साल बस खत्म होने को है और कपकपाती ठंड से दूर हम सभी बीच पर अपनी छुट्टियां एन्जॉय करना चाहते हैं। हालांकि, बीच वेकेशन को लेकर अक्सर महिलाएं इस कशमकश में रहती हैं कि वह क्या पहनें और क्या नहीं। यूं तो बाजार में कई तरह के स्विम सूट अवेलेबल हैं, लेकिन एक स्टाइलिश और कंफर्टेबल स्विम सूट खरीदना अपेक्षाकृत थोड़ा मुश्किल हो सकता है। हालांकि, अब आपको चिंता करने की कोई आश्यकता नहीं है, क्योंकि आज इस लेख में हम आपके साथ बॉलीवुड सेलेब्स के कुछ स्विम सूट लुक्स शेयर कर रहे हैं। इस साल में कई बॉलीवुड बालाओं ने अपने स्विम सूट लुक से फैशन के नए गोल्स सेट किए। तो चलिए आज हम आपको साल के ऐसे ही शानदार और स्टाइलिश स्विम सूट के बारे में बता रहे हैं, जो यकीनन आपको भी बेहद पसंद
आएंगे-

प्रियंका चोपड़ा स्विम सूट लुक
प्रियंका अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ बेहतरीन तस्वीरे शेयर करती रहती हैं, इसमें उनका स्विम सूट लुक भी काफी स्टाइलिश था। 39 वर्षीय देसी गर्ल ने खुद को पीले रंग की स्ट्रैपलेस मोनोकिनी में स्टाइल किया, जिसके साथ उन्होंने सफेद कवर-अप श्रग को भी पेयर किया, जिसमें उनका लुक बस देखते ही बन रहा था।
वहीं, एक दूसरे लुक में प्रियंका ने रेड कलर की बिकिनी को स्टाइल किया। जिसके साथ श्रग ने उनके लुक को और भी अधिक फैशनेबल बनाया।

दिशा पटानी
दिशा पटानी का स्टाइल यकीनन काफी इंस्पायरिंग होता है। बिकिनी में भी उन्होंने अपने लुक से सबको हैरान कर दिया। टू पीस सेट में दिशा का लुक यकीनन काफी हॉट लग रहा है। उन्होंने मिड्रिफ को ऐसे ही छोड़ दिया। वही ब्राउन कलर की इस बिकिनी में फ्रिंज-डिटेल्स और एक साइड-टाई लुक काफी अच्छा लग रहा था।

खुशी कपूर
श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर ने भले ही बतौर एक्ट्रेस बॉलीवुड में एंट्री ना ली हो, लेकिन फिर भी फैन्स उनके स्टाइलिंग सेंस को काफी पसंद करते हैं। वह जो भी पहनती हैं, उसमें एक स्टाइल व ग्रेस होता है। बिकिनी लुक को भी उन्होंने एक अलग अंदाज में कैरी किया है। उन्होंने एक टेक्सचर्ड स्ट्रैपी बिकिनी टॉप और वी-कट बॉटम्स का विकल्प चुना, जिसमें पर्ल बकल बेहद ही खूबसूरत लग रहा था। इसके साथ उन्होंने एक स्टाइलिश मैचिंग श्रग भी पेयर किया। वहीं कैट आई सनग्लासेस उनके इस लुक को कॉम्पलीमेंट कर रहे थे।

अनन्या पांडे
जब बात स्टाइल की हो तो उसमें फ्लोरल लुक काफी पसंद किया जाता है। अनन्या पांडे ने अपने बिकिनी लुक में फ्लोरल प्रिंट को अपने स्टाइल का हिस्सा बनाया है। उन्होंने शिवन और नरेश से डबल स्ट्रिंग्स और एंब्रायडरी के साथ एक स्ट्रैपी मिनी ब्लाउज को स्टाइल किया़ है। हाई वेस्ट बॉटम में ब्यूटीफुल प्रिंट्स यकीनन काफी अच्छे लग रहे हैं।
वहीं, एक दूसरे लुक में अनन्या ने चेकर प्रिंटेड बिकिनी को स्टाइल किया है। इस लुक में उन्होंने एक एक्स फैक्टर एड करने के लिए मैचिंग शर्ट को स्टाइल किया, जिसने उनके हॉलिडे लुक की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए।

जान्हवी कपूर
अगर आपने स्विमिंग करते हुए भी अपने लुक को रॉक करने का मन बनाया है तो ऐसे में जान्हवी कपूर की तरह स्लीवलेस मोनोकिनी पहनें। जान्हवी ने अपने इस लुक को ब्रेसलेट स्टैकिंग, इयररिंग्स और नेकपीस की लेयरिंग के साथ एक्सेसराइज किया है। स्विम सूट के साथ इस तरह ज्वैलरी कैरी करना यकीनन आपके लुक को खास बना देगा।

सारा अली खान
सारा अली खान का एथनिक वियर लुक फैन्स को काफी पसंद आता है, लेकिन अगर आप उन्हें मालदीव में स्विमवीयर पहने हुए देखेंगे तो आपको उनका बिकिनी लुक भी काफी पसंद आएगा। बिकिनी लुक में सारा ने ऑरेंज कलर के स्विम क्रॉप टॉप के साथ हिप्स्टर बॉटम्स को स्टाइल किया था। इस लुक में आइवरी जैकेट से उनका ग्लैम लुक काफी हाइलाइट हो रहा था। वहीं, अपने लुक को और भी खास बनाने के लिए उन्होंने सी-शेल नेकपीस को स्टाइल किया था।
वहीं, एक दूसरे लुक में सारा ने ब्लू प्लंजिंग नेकलाइन वन-पीस स्विमसूट को स्टाइल किया था, जिसमें फ्लोरल प्रिंट और फ्रंट टाई-अप डिटेल्स काफी आकर्षक लग रही थी। इसके साथ उन्होंने सनग्लासेस को भी पेयर किया था।

अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा ने बिकिनी लुक में नियॉन ग्रीन रिब्ड मोनोकिनी को स्टाइल किया था, जो लेबल सॉलिड और स्ट्राइप्ड से आई थी। यह एक ऐसा कलर है, जिसे आप आंख बंद करके भी पहन सकती हैं और अपने स्टाइल से रॉक कर सकती हैं।

अलाया एफ
अगर आप अपने हॉलिडे में बिकिनी को एक स्टनिंग अंदाज में पहनना चाहती हैं तो ऐसे में अलाया एफ के लुक से इंस्पिरेशन लें। इस लुक में अलाया ने बिकिनी सेट को बेहद ही स्टाइलिश अंदाज में कैरी किया है। इस बिकिनी की कीमत लगभग 5600 रु है। इसके साथ अलावा ने करीबन 4900 रूपए का एक कवर-अप भी पेयर किया है। एक हेयरबैंड और हूप इयररिंग्स इस लुक में बेहद अच्छे लग रहे हैं।

कियारा आडवाणी
अगर आप बिकिनी में अपने लुक में एक ब्राइटनेस एड करना चाहती हैं तो ऐसे में येलो कलर को अपने लुक का हिस्सा बना सकती हैं। एक ट्विस्टेड टॉप और साइड-टाई-अप बिकनी बॉटम्स यकीनन आपके लुक को खास बनाएंगे। अपने लुक में एक्स फैक्टर एड करने के लिए आप हैट और व्हाइट एंब्रायडिड कवरअप विद लेस को भी स्टाइल कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications