Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
डबल डेनिम का इस तरह बनाएं कॉम्बिनेशन, स्टाइलिश लुक में दिखेंगे एक्ट्रेक्टिव

आज कल डेनिम जीन्स, शर्ट और जैकेट्स फैशन ट्रेंड बन चुके हैं। लड़के से लेकर लड़के के वर्डरोब का ये सबसे फेवरेट आउटफिट बन चुका है। खासकर जिन्होने अभी तक इसे अपने वर्डरोब में शामिल नहीं किया है, वो भी इसे अपने खरीदने की चाहत अपने मन में रखते ही हैं। लेकिन डेनिम आप पर हर लुक में सूट करें ये जरूरी नहीं है। डेनिम आप पर तभी अच्छा लगेगा, जब आप इसे अच्छे से स्टाइल करेंगे। कई लोग तो ऊपर से लेकर नीचे तक डेनिम लुक में ही रहना पसंद करते हैं। लेकिन डबल डेनिम लुक परफेक्ट तरीके से कैरी करना हर किसी के बस की बात नहीं है। डबल डेनिम लुक कैरी करने से पहले आपको कुछ बाते अपने ध्यान में रखने की जरूरत है, तभी आप पर डबल डेनिम लुक सूट करेगा। आइए जानते हैं-

ऐसे बनाएं कॉम्बिनेशन
अपर और लॉवर जब आप डेनिम वियर करने की सोचते हैं, तो आपके मन में कई तरह के सवाल आ जाते हैं। ऐसे में आप कोशिश करें कि ऊपर नीचे एक जैसा डेनिम न पहनें। ब्लू डेनिम का कॉम्बिनेशन ब्लू शेड के साथ जाने से अच्छा है कि आप ग्रे, कॉपर जैसे रंगों अपने डेनिम लुक के लिए चुनें। आप चाहे तो ब्लू कलर की डेनिम जीन्स के साथ व्हाइट टी शर्ट के साथ ग्रे डेनिम जैकेट वियर करें। इस तरह के आप कोई भी डेनिम कॉम्बिनेशन बना सकते हैं। जो आप पर सूट करेगा।

सेम डेनिम लुक ना करें कैरी
अगर आप डबल डेनिम लुक कैरी करने जा रहे हैं, तो आप भूल कर भी डेनिम में ऊपर नीचे दोनों सेम कलर को ना चुनें। अगर आफने एक जैसा कलर वियर किया तो ये आप पर बिल्कुल भी नहीं जचेंगा। अलग शेड चुनने पर आपका लुक काफी अलग दिखेगा। अपने दोस्तों के बीच भी आप काफी यूनिक नजर आएंगे।

सफेद लुक ना करें कैरी
डबल डेनिम लुक में फूल व्हाइट लुक भी कई बार अच्छा लगता हैं। लेकिन अगर आप इस लुक को ब्रेक करके कैरी करेंगे, तो ये आप पर ज्यादा सूट करेगा। ऐसे में आप व्हाइट जींस और जैकेट के साथ ब्लक शर्ट, टीशर्ट कुछ भी कैरी कर सकते हैं। ये लुक आप पर काफी अच्छा लगेगा। हर कोई आपकी तारीफ करेगा।

डेनिम शॉर्ट्स भी है बेस्ट ऑप्शन
डेनिम लुक में लोगों को शॉर्ट्स भी कैरी करना अच्छा लगता है। पहले लोग शॉर्ट्स सिर्फ घर में पहनना पसंद करते थे। लेकिन अब घूमने या ट्रेवलिंग के लिए भी डेनिम शॉर्ट्स पहनकर निकल जाते हैं। डेनिम शॉर्ट्स के साथ अपर सिंपल ही हो तो ज्यादा अच्छा लगता है। आप डेनिम शॉर्ट्स के साथ डेनिम जैकेट के साथ टी शर्ट पहन सकते हैं। लेकिन कलर कॉम्बिनेशन का खास ध्यान रखें।

फिटिंग का भी रखें ध्यान
डबल डेनिम लुक के लिए जरूरी है कि आप अपने फिटिंग का भी विशेष ध्यान रखें। डेनिम लुक में आप बहुत ज्यादा फिटिंग वाले आउटफिट को न चुनें। जिसके लिए जरूरी है कि आप लुज डेनिम शर्ट के साथ ओपन जींस कैरी करें। लेकिन पैंट जींस भी ज्यादा लुज न हों।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications
