Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
अमेज़न इंडिया फैशन वीक के तीसरे दिन का खास कलेक्शन
अमेज़न इंडिया फैशन वीक 2016 बडे़ ही जोर-शोर से दिल्ली में चल रहा है, जिसमें ढेर सारे जाने-माने डिज़ायनर बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। हम आपको पिछले दो दिनों से अमेज़न इंडिया फैशन वीक का अपडेट दे रहे हैं और डिजानरों के खास कलेक्शन से रूबरू करवा रहे हैं।
तीसरे दिन के रैंप पर शो स्टॉपर के रूप में जानी मानी बॉलीवुड अदाकारा अदिती राव हैदरी ने श्रुति संचेती के म्यूज़ कलेक्शन को पेश किया। इस बार जो डिजायनर्स थे, उनमें से खास पंकज-निधी, अनुपमा, दिव्यम मेहता, चंद्रानी सिंह और श्रुति संचेती थे।
इसी दौरान अमेज़न फैशन शो पर रैंप पर खूबसूरत ज्वैलरी कलेक्शन भी पेश की गई। अगर पुरुषों के फैशन की बात की जाए तो उनके लिये भी बहुत कुछ खास था। हमें आशा है कि आपको फैशन वीक के तीसरे दिन का कलेक्शन काफी पसंद आएगा। आइये नज़र डालते हैं परिधानों पर..

पंकज और निधी का मिलिट्री टच
अमेज़न इंडिया फैशन वीक के तीसरे दिन पंकज और निधी के डिजाइन्स बिल्कुल भी सिंपल नहीं होते। इनके डिजाइन्स में ड्रमैटिक टेलरिंग जरुर जुडी होती है। इस बार भी इन्होने रैंपर पर मिलिट्री फ्लेवर के कपड़े शो केस किये।

अनुपमा का ट्राइबल फैशन
रैंप पर अनुपमा ने ट्राइबल फैशन की लड़ी लगा दी। इनका कलेक्शन नागालैंड से प्रभावित था। इससे पता चलता है कि नागा ट्राइब्स फैशन के मामले में किसी से भी पीछे नहीं हैं।

दिव्यम मेहता ने पेश किया पुरुषों के लिये कलेक्शन
रैंप पर दिव्यम मेहता ने इंटू दा वुड्स नामक कलेक्शन पेश किया जो कि मॉर्डन पुरुषों के लिये था। इसमें नेहरू जैकेट, लंबी स्कर्ट, बोट शूज और समूराय ट्राउजर्स लोगों को काफी पसंद आए।

अंतर अग्नी कलेक्शन
रैंप पर वी शेप के कुर्ते, विंटर मफलर, वाइट ट्राउज़र्स, लंबे कोट और रेड सॉक्स जैसे डिजाइनर वेयर देखने को मिले जो खास तौर पर पुरुषों के लिये डिजाइन किये गए थे।

चंद्रानी सिंह ने पेश किया मृत्युंजय कलेक्शन
इस कलेक्शन की थीम शिव जी ताकत और शक्ति पर बेस थी। रैंप पर आप देखेंगे ढेर सारे प्रतीक जो कि भगवान शिव के अवतार से प्रेरित थे।

श्रुति संचेती के म्यूज़ कलेक्शन में अदिती राव
फैशन शो में भला रैंप पर कोई बॉलीवुड हसीना शो स्टॉपर ना बने ऐसा कैसे हो सकता है। इस बार भी अदिती राव ने फ्लोरल क्रॉप टॉप और हाई वेस्ट स्कर्ट जो कि बीच से पार्टटिड़ थी पहन कर रैंप पर जलवे बिखेरे।

ज्वैलरी कलेक्शन भी किये गए पेश
फैशन वीक के तीसरे दिन रैंप पर खूबसूरत ज्वैलरी कलेक्शन भी पेश किये गए जिन्होने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा।



Click it and Unblock the Notifications