Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
आलिया भट्ट की तरह खुद को रखना है फिट, इन योगासन को अपने रूटीन में करें शामिल
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी खूबसूरती के साथ फिटनेस के लिए भी काफी ट्रेंड करती हैं। एक्ट्रेस आलिया भट्ट को योगासन करना बेहद पसंद हैं, वो खुद को फिट रखने के लिए अपने डेली रूटीन में योगासन करती हैं।
आलिया भट्ट ने इस बात को साबित कर दिया है कि फिट रहने के जिम एकमात्र जगह नहीं है। बल्कि आप घर पर भी खुद को फिट रखने के लिए और वजन घटाने के लिए योगासन की मदद ले सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी आलिया भट्ट की तरह फिट रहने के लिए परफेक्ट योगासन ढ़ूंढ रहे हैं तो हम आपके लिए 2 योगासन पोज लेकर आए हैं, जिसेक बाद आप भी घर बैठे खुद को फिट रख सकती हैं।

व्हील योग पोज
आलिया भट्ट सेलिब्रिटी ट्रेनर अंशुका परवानी के साथ अपने एक्सरसाइज सेशन के दौरान, व्हील पोज़ योग करते नजर आ रही हैं। यह योगासन आपको फिट रखने के साथ आपके शरीर को लचीला बनाने में मदद कर सकता है। इस योग आसन को करने से आपको ये हेल्थ बेनिफिट्स मिल सकते हैं।
1. व्हील योग पोज़ आपकी पीठ की मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करता है। खासकर पीठ के निचले हिस्से की मांसपेशियों को जो आसन को बेहतर बनाने और पीठ दर्द के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है।
2. व्हील पोज़ छाती, कंधों, पेट और कूल्हे सहित पूरे शरीर को फैलाता है, जिससे आपका शरीर ज्यादा लचीले बन सकता है।
3. इस योगासन को करने से थायरॉयड ग्रंथि उत्तेजित होती है जो शरीर में चयापचय और एनर्जी के लेवल को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।
4. इस योगासन से शरीर को ऊर्जावान और मन को शांत करके आप तनाव और डिप्रेशन को दूर करने में मदद मिलती है।
5. इस पोज़ को करने से आपका पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है जो पाचन को बढ़ा सकता है और मल त्याग में सुधार कर सकता है।
कपोतासन योग मुद्रा
कपोतासन यानि पिजन योग जो कूल्हों और पीठ के निचले हिस्से के लिए एक बेहतरीन योगासन है। आलिया भट्ट भी अपने योगासन में इस योग मुद्रा को शामिल करती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस योगासन को करने से आपको क्या हेल्थ बेनिफिट्स मिल सकते हैं।
1. कपोतासन योग आपके कूल्हों, जांघों और कमर को फैलाती है जो इन क्षेत्रों में तनाव और जकड़न को दूर करने में मदद कर सकती है।
2. इस मुद्राासन से कूल्हों और पैरों में लचीलेपन बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।
3. कपोतासन योग शरीर और मन में तनाव और डिप्रेशन को दूर करने में मदद कर सकती है जो आपके शरीर को रिलेक्स कर सकता है।
4. पिजन योग पोज छाती और कंधों को खोलकर, पीठ और गर्दन में तनाव कम करके मुद्रा को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।
5. पिजन पोज आपके कॉन्संट्रेशन पावर को बढ़ाने में मदद करता है। इस पोज को करने से आपका दिमाग शांत रहता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications