Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Delhi Tribal Festival: आदि महोत्सव में चींटी की चटनी बनी आकर्षण का केंद्र, जानिए रेसिपी और खाने के फायदे

दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में 16 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने ट्राइबल क्राफ्ट फेयर यानी आदि महोत्सव का उद्घाटन किया। इस महोत्सव में आदिवासी समाज के द्वारा बनाई गई कई चीजों को दुनिया के सामने रखना और आदिवासी समाज को जानने का एक अच्छा मौका है। यह फेयर आदिवासी समाज से जुड़ने और उनके द्वारा बनाई गई हैंडीक्राफ्ट चीजों से लोगों को रूबरू करवाने और उन तक पहुंचाने का एक बेहतरीन तरीका है। आदि महोत्सव आम लोगों के लिए बहुत ही खास है।
आदि महोत्सव में आपको हाथों से बनी यूनीक चीजें देखने और खरीदने को मिलेंगी। जिससे आप अपने घर को सजा सकते हैं। इस महोत्सव में लगभग 200 से ज्यादा आदिवासी स्टॉल लगाए गए हैं। जहां न सिर्फ आदि वासियों द्वारा हाथों से बनी चीजों का ही स्टॉल मौजूद है बल्कि इस महोत्सव में आपको कई देशों के आदिवासी व्यंजन का लुत्फ उठाने का भी मौका मिलेगा। ये मेला 17 फरवरी से शुरू हुआ है जो 27 फरवरी तक चलेगा। लेकिन इस महोत्सव में छत्तीसगढ़ के बस्तर के आदिवासी द्वारा बनाकर बेची जा रही चींटी की चटनी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
चींटी की चटनी बनी आकर्षण का केंद्र
आपने अक्सर ये कहावत सुनी होगी की तुझे चींटी की तरह मसल कर चटनी बना दूंगा/दूंगी। अब ये कहावत पूरी होते हुए आप आदि महोत्सव में अपनी आंखों से देख सकते हैं। जहां इंसानों की तो नहीं लेकिन आप चींटी की चटनी भी बन सकती हैं ये देख पाएंगे। जी हां वहीं चटनी जिसके काटने से आपको बहुत ज्यादा जलन और दर्द होता है। उसी चटनी का लुफ्त उठाने के लिए लोग 100 रूपये एक कप के लिए दे रहे हैं। इन लोगों को चींटी की चटनी खाने के फायदों के बारे में भी बताया जा रहा है। चींटी की चटनी बस्तर के आदिवासी समाज का पारंपरिक व्यंजन हैं जो विशेष तौर पर लाल चींटी से बनाया जाता है।
चींटी की चटनी बनाने की रेसिपी
बस्तर में लाल चींटी की चटनी लाल चींटियों और उनके अंडों को पीसकर बनाई जाती है। जिसके लिए सबसे पहले लाल चींटियों को पकड़ा जाता है। इसके बाद इसे पीसकर एक पेस्ट तैयार किया जाता है। अब तैयार पेस्ट में नमक, मिर्च, हल्दी, धनिया मिलाकर चटनी तैयार की जाती है। लोग इसे अपने खाने में शामिल करते हैं। चींटी में फॉर्मिक एसिड होने के कारण इससे बनी चटनी खाने में काफी चटपटी लगती है।
चींटी की चटनी खाने के हेल्थ बेनिफिट्स
1. चींटी की चटनी में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं जो आपके हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है।
2. चींटी में पाया जाने वाला फॉर्मिट एसिड पेट मौजूद कीटाणू से लड़ता है और पेट को ठीक रखने में मदद करता है।
3. चींटी की चटनी में प्रोटीन, कैल्शियम और जिंक के गुण भारी मात्रा में होता है जो हमारे इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग बनाए रखने में मदद करता है।
4. इसके सेवन से मलेरिया, पीलिया और अन्य पानी से होने वाली बीमारियों से आराम मिलती है। आदिवासी बुखार होने पर चींटी की चटनी का ही सेवन करते हैं।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
