Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
सुबह खाली पेट आंवले का जूस पीने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे, जानें सेवन का सही तरीका
Amla Juice On Empty Stomach Benefits: आंवला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में आंवला का इस्तेमाल औषधि के रूप में सदियों से किया जा रहा है। इसमें विटामिन-सी, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। आंवले के जूस का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसके नियमित सेवन से शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। नियमित रूप से सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट करने से लेकर वजन घटाने में मदद मिल सकती है। आज इस लेख में डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं सुबह खाली पेट आंवला जूस पीने के फायदों के बारे में -

इम्यूनिटी बूस्ट करे
नियमित रूप से सुबह खाली पेट आंवला जूस का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सिडेंड्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से कई तरह के संक्रमण और बीमारियों से बचाव हो सकता है।
पाचन तंत्र को दुरुस्त करे
सुबह खाली पेट आंवला जूस पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके सेवन से कब्ज, गैस अपच और एसिडिटी जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत मदद मिल सकती है।
वजन घटाने में मददगार
सुबह खाली पेट आंवला जूस पीने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे शरीर में जमा अतिरिक्त फैट को बर्न करने में मदद मिलती है। इसके नियमित सेवन से धीरे-धीरे वजन कम होने लगेगा।
डायबिटीज में फायदेमंद
सुबह खाली पेट आंवला जूस का सेवन डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। साथ ही, इसके सेवन से इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार हो सकताता है। इसके नियमित सेवन से डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
दिल को रखे हेल्दी
सुबह खाली पेट आंवला जूस का सेवन दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। यह हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। साथ ही, यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से दिल की बीमारियों का जोखिम कम करने में मदद मिल सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
