Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
सावधान! नकली हेलमेट पहनने से बढ़ सकता है टकलापन, बचने के लिए करे ये छोटा सा काम!
युवाओं में बढ़ती हेयरलॉस की समस्या के पीछे वजह बाजार में बिक रहे नकली हेलमेट भी हो सकते हैं। एक्सपर्ट की मानें तो बाल झड़ने के पीछे वजह नकली हेलमेट का इस्तेमाल भी हो सकता है। दरअसल डुप्लीकेट हेलमेट का इस्तेमाल की वजह से अंदर तक हवा नहीं पहुंच पाती हैं और बाहर पसीना भी निकल पाता है, जो सिर पर बैक्टीरिया पनपने का मुख्य कारण हो सकता है।
आइए जानते है कि कैसे नकली हेलमेट आपके गंजेपन की वजह बन सकता है और कब आपको हेलमेट पहनने से इग्नोर करना चाहिए।

असली और नकली हेलमेट में अंतर?
असली हेलमेट यानी हॉलमॉर्क वाले हेलमेट तीन लेयर में बने होते हैं। पहले लेयर जो सबसे ऊपर होती है वो प्लास्टिक, मेटल या फिर मिक्स से बना रहता है। वहीं दूसरा लेयर स्पंज से बना हुआ होता है। वहीं तीसरे लेयर में कपड़े का इस्तेमाल किया जाता है। अच्छे हेलमेट की खासियत होती है कि उसकी ऊपरी परत पर हवा निकलने के लिए स्पेस बना होता है। जो सिर तक वेंटिलेशन बनाए रखता है और इसकी वजह से सिर गर्म नहीं होता है और पसीना भी जमा नहीं होता है।
जिसका सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि सिर में बैक्टीरिया नहीं पनपते हैं और हेयरफॉल नहीं होता है। नकली हेलमेट में न तो कोई लेयर बनी होती है और न ही वेटिंलेशन के लिए कोई व्यवस्था होती है। बिना हॉलमार्क के हेलमेट इस्तेमाल करने वालो को कम से कम सप्ताह में एक दिन हेलमेट को कड़ी धूप में रखना चाहिए। इसमें पसीने की वजह से पैदा हुए बैक्टीरिया और फगस मर जाते हैं।
कब नहीं पहनना चाहिए हेलमेट
डेंड्रफ होने पर न पहनें हेलमट
जो लोग पहले से डेंड्रफ और खुजली की समस्या से परेशान हैं। उन्हें हेलमेट पहनने से बचना चाहिए क्योंकि बीमारी तेजी से बढ़ने लगती है। क्योंकि हेलमेट पहनने से पसीने की वजह से डेंड्रफ की समस्या बढ़ सकती हैं।
हेयरफॉल बढ़ाएं
सुरक्षा के लिहाज से हमेशा सिर में फिट होने वाला हेलमेट ही पहनना चाहिए। गलत फिटिंग वाला हेलमेट नहीं पहनना चाहिए। टाइट हेलमेट पहनने से इसे उतरते समय बाल टूट सकते हैं।
हेलमेट पहनते हुए जरुर करें ये काम
हेयरफॉल, डेंड्रफ और बालों से जुड़ी दूसरी दिक्कतों से बचने के लिए हेलमेट पहनने से पहले सिर पर सूती कपड़ा बांधें। इससे हेलमेट से पहने और उतारते समय बालों का घर्षण नहीं होता। पसीना भी कम होता है और बाल भी सुरक्षित रहते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
