Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
पावर का चश्मा उतारने के लिए गाजर है फायदेमंद, डाइट में ऐसे करें शामिल

पहले के समय में लोगों की आंखे बहुत तेज होती थी। बुढ़ापे में जाकर कहीं किसी की आंखे कमजोर होती थी। लेकिन आज के समय में छोटे छोटे बच्चों की आंखों में पावर का चश्मा देखने को मिलता है। जिसका कारण बच्चों की आंखों की देखभाल ना करना और खान पान है। जिसके कारण बच्चों की आंखे बहुत कमजोर हो जाती है। आंखों में धुंधलापन आने के कई कारण हो सकते है। खानपान का ध्यान ना रखना, मोबाइल फोन और लैपटॉप का ज्यादा यूज करना, स्मोकिंग, नींद की कमी, जैसे कई कारण इसमें शामिल हैं। समय रहते इन आदतों को छोड़कर आंखों की रोशनी बढ़ाई जा सकती है। ऐसे में आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आप गाजर खा सकते हैं। गाजर खाना आपकी आंखों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। जो आपकी आंखों की कमजोरी दूर करते हुए आपकी आंखों को ताकत देता है। लेकिन आंखों का चश्मा उतारने के लिए रोज कितनी गाजर खानी जरूरी होती है। आइए जानें...
आंखों के लिए कितना Vitamin A जरूरी
इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिसिन के मुताबिक आंखों की रोशनी तेज करने के लिए विटामिन ए की दैनिक खुराक कितनी लेनी जरूरी है इस बारे में जानकारी दी। 18 साल से ज्यादा उम्र के पुरुषों को रोजाना 3 हजरा IU विटामिन ए लेना चाहिए। इसी उम्र की महिलाओं को विटामिन ए 2,333 IU मात्रा लेना जरूरी होता है।
रोशनी तेज करने को कितनी गाजर खाएं?
100 ग्राम गाजर में 16,700 IU विटामिन ए होता है। जिस कारण आप अगर रोजाना 50 ग्राम गाजर भी खाते हैं, तो आपकी आंखों के लिए ये फायदेमंद होगा। आप अपनी आंखों के लिए भरपूर मात्रा में विटामिन ए पा सकते हैं।
गाजर में मौजूद पोषक तत्व
गाजर में बीटा कैरोटीन, ल्युटीन, अल्फा कैरोटीन और जियाक्सैथिन जैसे पोषक तत्व पाया जाता है। जो आपकी कमजोर आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है। गाजर आपकी आंखों के लिए फायदेमंद होने के साथ स्ट्रेस और हानिकारक किरणों से भी आपकी आंखों की मसल्स को सुरक्षित करने में मदद करता है।
गाजर खाने से चर्बी होती है कम
गाजर खाने से आपके शरीर में मौजूद जिद्दी चर्बी भी निकलने में मदद मिलती है। यह आपकी कैलोरी इनटेक को कम करने के साथ आपके पेट को देर तक भरा हुआ महसूस करने में मदद करता है। गाजर में पानी की मात्रा भी भरपूर मात्रा में होती है, जिस कारण ये आपके शरीर में मौजूद फैट जलाने वाले मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करती है।
गाजर खाने के फायदे
आंखों के अलावा गाजर आपके बालों के लिए भी बहुत जरूरी है। गाजर खाने से आपके बालों को जरूरी बायोटीन मिलता है। गाजर आपके ब्लड प्रेशर और दिल के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद है। क्योकि इसमें भारी मात्रा में पोटैशियम भी होता है। गाजर पेट और आंत के कैंसर से बचाने में भी मदद करता है। इस बात का खुलासा कई स्टडी में भी किया गया है।
डाइट में कैसे शामिल करें गाजर
गाजर को आप कच्चा भी खा सकते हैं। कई लोगों को गाजर उबालकर और सब्जी बनाकर खाना पसंद होता है। लेकिन गाजर पकाकर खाने से आपको इसमें मौजूद पोषक तत्व कम मात्रा में मिलता है। ऐसे में आप कच्ची गाजर खाने की कोशिश करें। सबसे पहले आप गाजर को धो कर छिलका उतार लें। और अपने पसंद के आकार में काट लें। इसके बाद आप इसे और स्वादिष्ट बनाने के लिए नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर खाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
