Latest Updates
-
Shardiya Navratri Day 1: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन करें मां शैलपुत्री की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग -
Shardiya Navratri 2026 Wishes in Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों से अपनों को दें शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Happy Navratri 2026 Wishes: नवदुर्गा का आशीर्वाद...इन संदेशों से अपनों को दें शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Navratri Fast In Periods: क्या पीरियड्स में नवरात्रि का व्रत रख सकती हैं महिलाएं? जानें क्या हैं नियम -
Navratri 2026: नवरात्रि के 9 दिन किस देवी को समर्पित हैं? जानें मां दुर्गा के 9 स्वरूप, मंत्र और महत्व -
Navratri Bhog: नवरात्रि में मां दुर्गा को किस दिन क्या चढ़ाएं? जानें 9 दिनों के भोग की पूरी लिस्ट -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में कलश स्थापना कैसे करें? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा सामग्री, विधि और नियम -
World Mental Health Day 2026: कब और क्यों मनाया जाता है विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें इस बार की थीम -
Sarva Pitru Amavasya 2026: सर्वपितृ अमावस्या पर इन 5 जगहों पर जलाएं दीपक, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
Navratri 2026 Vrat Niyam: नवरात्रि व्रत में क्या करें और क्या न करें? जानें व्रत रखने के जरूरी नियम
Chia Seeds Vs Sabja Seeds: चिया सीड्स या सब्जा के बीज, जानिए आपकी सेहत के लिए क्या बेहतर?
Chia Seeds vs Sabja Seeds: आजकल फिट रहने के लिए लोग अपनी डाइट में चिया सीड्स और सब्जा के बीज शामिल कर रहे हैं। दोनों को पोषक तत्वों से भरपूर सुपरफूड माना जाता है, लेकिन इनके गुण, इस्तेमाल का तरीका और शरीर पर असर एक-दूसरे से अलग होता है। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि संपूर्ण सेहत और वेट लॉस के लिहाज से दोनों में से कौन-सा विकल्प बेहतर है। आइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं चिया सीड्स और सब्जा के बीज में से किसका सेवन करना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है -

चिया सीड्स के फायदे
चिया सीड्स में प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। नियमित मात्रा में इसका सेवन करने से लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस हो सकता है, जिससे बार-बार खाने की इच्छा कम होती है। इसके अलावा यह हड्डियों को मजबूत बनाने, दिल की सेहत को बेहतर रखने और शरीर को ऊर्जा देने में भी मददगार माना जाता है।
सब्जा सीड्स के फायदे
सब्जा के बीज फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। पानी में भिगोने पर ये जेल जैसी परत बना लेते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है। गर्मियों में सब्जा का सेवन शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए भी किया जाता है। कई लोग इसे एसिडिटी, कब्ज और पेट की जलन जैसी समस्याओं में भी फायदेमंद मानते हैं।
वजन घटाने के लिए क्या है बेहतर?
अगर आपका मुख्य लक्ष्य वजन कम करना है, तो चिया और सब्जा दोनों ही फायदेमंद हो सकते हैं। दोनों में मौजूद फाइबर लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है, जिससे ओवरईटिंग की संभावना कम हो जाती है। हालांकि, यदि आप प्रोटीन और ओमेगा-3 जैसे अतिरिक्त पोषक तत्व भी चाहते हैं, तो चिया सीड्स बेहतर विकल्प माने जाते हैं। वहीं, कम कैलोरी, बेहतर पाचन और शरीर को ठंडक देने के लिए सब्जा सीड्स अधिक पसंद किए जाते हैं। इसलिए वजन घटाने के दौरान किसे चुनना है, यह आपकी डाइट और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों पर निर्भर करता है।
पाचन के लिए दोनों कैसे फायदेमंद हैं?
चिया और सब्जा सीड्स, दोनों ही पानी सोखकर जेल जैसी परत बना लेते हैं। यही वजह है कि ये पाचन तंत्र को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करते हैं। सब्जा के बीज लंबे समय से एसिडिटी, कब्ज और पेट फूलने जैसी समस्याओं में इस्तेमाल किए जाते रहे हैं, जबकि चिया सीड्स आंतों की सेहत को बेहतर बनाए रखने और नियमित पाचन में सहायक माने जाते हैं।
गर्मियों में सब्जा क्यों ज्यादा पसंद किया जाता है?
गर्मी के मौसम में सब्जा सीड्स का इस्तेमाल शरबत, नींबू पानी और फालूदा जैसी चीजों में खूब किया जाता है। माना जाता है कि यह शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करता है। चिया सीड्स भी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं, लेकिन शरीर को ठंडा रखने के मामले में सब्जा को अधिक प्रभावी माना जाता है।
फिटनेस पसंद करने वालों के लिए कौन बेहतर?
जो लोग नियमित व्यायाम या जिम करते हैं, वे अक्सर चिया सीड्स को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। इसमें मौजूद प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड मांसपेशियों की रिकवरी, ऊर्जा बनाए रखने और हृदय की सेहत को सपोर्ट करने में मदद कर सकते हैं।
कौन सा विकल्प बेहतर है?
अगर आप अधिक प्रोटीन, ओमेगा-3 और पोषण चाहते हैं, तो चिया सीड्स बेहतर विकल्प हो सकते हैं। वहीं, यदि आपका उद्देश्य पाचन सुधारना, शरीर को ठंडक देना या कम कैलोरी वाला विकल्प चुनना है, तो सब्जा सीड्स ज्यादा उपयुक्त हो सकते हैं। दोनों ही बीज पोषक तत्वों से भरपूर हैं, इसलिए अपनी जरूरत और स्वास्थ्य लक्ष्य के अनुसार इन्हें डाइट में शामिल किया जा सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
