Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
दिल्ली का AQI 500 पार, एक्सपर्ट ने बताया कैसे इस दमघोंटू हवा में रखें अपनी सेहत का ध्यान
Tips for staying safe amid rising air pollution : दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण के चलते दिल्लीवासियों का सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। डॉक्टरों के अनुसार, प्रदूषण से लंग्स, स्किन, हार्ट, और ब्रेन पर गहरा असर पड़ता है। खासकर, अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, और सीओपीडी के मरीजों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को इस मौसम में ज्यादा सतर्क रहना चाहिए।
जयपुर के अस्थमा, चेस्ट एंड एलर्जी सेंटर के सीईओ और पल्मोनोलॉजिस्ट डॉक्टर दीपक यदुवंशी बताते हैं कि प्रदूषण में मौजूद छोटे-छोटे केमिकलयुक्त कण फेफड़ों में जमा होने लगते हैं, जो बाद में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में कई बीमारियों की वजह बन सकत हैं। डॉक्टर ने बताया कि इस वक्त दिल्ली में जहां हवा जहरीली बन चुकी हैं, ऐसे में बचाव के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कैसे ये प्रदूषित हवा दिल्ली वासियों के लिए खतरनाक हैं और कैसे इससे बचाव करें?


गर्भवती महिलाओं के लिए कितना खतरनाक है वायु प्रदूषण
प्रदूषण में मौजूद हानिकारक तत्व गर्भवती महिलाओं की सेहत पर कई तरह से नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं। प्रदूषण से गर्भवती महिलाओं में अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, और अन्य सांस संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इससे उन्हें सांस लेने में कठिनाई हो सकती है, जो कि मां और शिशु दोनों के लिए जोखिमपूर्ण हो सकता है। इसके अलावा प्रदूषण से प्रिक्लेम्पसिया जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही प्रदूषित हवा गर्भ में पल रहे शिशु के तंत्रिका तंत्र, मस्तिष्क, और श्वसन प्रणाली के विकास को प्रभावित कर सकता है।
अगर गर्भवती महिला को प्रदूषण के स्तर के संपर्क में लंबे समय तक रहना पड़े तो गर्भपात हो सकता है। एयर पॉल्यूशन की वजह से बच्चे की ग्रोथ पर भी असर पड़ता है और बाद बच्चे को माइल स्टोन डवलपमेंट में भी दिक्कत आती है।
बच्चों की फिजिकल और साइको-सोशल डवलपमेंट में रुकावट
डॉक्टर यदुवंशी बताते हैं कि प्रदूषण बच्चों के श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है। यह अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, और अन्य श्वसन संबंधित बीमारियों का कारण बन सकता है। प्रदूषण से उनकी सांस लेने की क्षमता में कमी आ सकती है और इससे खांसी, गले में जलन, और सांस की तकलीफ हो सकती है। प्रदूषण का असर बच्चों की आंखों पर भी पड़ता है। प्रदूषण बच्चों की फिजिकल और साइको-सोशल डवलपमेंट को भी स्लो करती है।
अस्थमा मरीजों के लिए जहर है दिल्ली की हवा
वायु प्रदूषण से सबसे ज्यादा खतरा अस्थमा और अन्य सांस की बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को है। हवा में मौजूद हानिकारक कण (PM 2.5), कार्बन मोनोऑक्साइड, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड और ओजोन जैसी गैसें अस्थमा के लक्षणों को और बढ़ा सकती हैं। इससे सांस लेने में कठिनाई, खांसी, घरघराहट, और छाती में जकड़न जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। प्रदूषण अस्थमा और ब्रोंकाइटिस जैसी बीमारियों में सूजन और बलगम जमने का कारण बन सकता है। इससे सांस की नलियों में दबाव बढ़ता है, जिससे सांस लेना मुश्किल हो जाता है।
बचाव के लिए अपनाएं ये उपाय
N95 मास्क का उपयोग करें: बाहर निकलते समय प्रदूषण से बचाव के लिए मास्क पहनें।
एयर प्यूरिफायर का इस्तेमाल करें: घर और ऑफिस में एयर क्वालिटी बनाए रखने के लिए एयर प्यूरिफायर लगाएं।
घर के अंदर रहें: खासकर सुबह और शाम के समय, जब वायु प्रदूषण का स्तर अधिक होता है।
हाइड्रेटेड रहें: अधिक पानी और गर्म तरल पदार्थ पिएं। यह शरीर से टॉक्सिन्स को निकालने में मदद करता है।
सांस की एक्सरसाइज: ब्रीदिंग एक्सरसाइज (प्राणायाम) करें, लेकिन केवल घर के अंदर जहां वायु शुद्ध हो।
इम्यूनिटी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ खाएं: हल्दी, अदरक, तुलसी, और गुड़ का सेवन करें। यह लंग्स को स्वस्थ रखने में मददगार है।
धूम्रपान से बचें: यह पहले से ही खराब हवा की गुणवत्ता को और बिगाड़ सकता है।
पौधों का सहारा लें: घर में एयर प्यूरिफाइंग प्लांट्स जैसे मनी प्लांट, स्पाइडर प्लांट, और स्नेक प्लांट रखें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
