Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
डायबीटीज से बचाएंगे ये आहार
मधुमेह की बीमारी आज पूरी दुनिया में फैल चुकी है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि आप इसकी चपेट में नहीं आ सकते। वर्ल्ड डायबीटीज फाउंडेशन के मुताबिक, अगर इंसान अपनी डाइट पर ध्यान दें और रोज वर्क आउट करे, तो वह टाइप 2 डायबीटीज से बच सकता है। साथ ही अगर आप अपने आहार में ये खास चीजे लेंगे तो आप डायबीटीज से बच सकते हैं।

1. हरी सब्जियां- पालक, खोभी, करेला, अरबी, लौकी आदि कई कारणों की वजह से स्वास्थ्य वर्धक होती हैं। यह कैलोरी में कम और विटामिन सी, बीटा कैरोटीन और मैगनीशियम में ज्यादा होती हैं, जिससे मधुमेह ठीक होता है। एक शोध के अनुसार यह बताया गया कि अगर आप दिनभर में 106 ग्राम सब्जी खाते हैं तो यह आपके टाइप 2 डायबीटीज के लिये 14 प्रतिशत लाभप्रद होगा।
2. दाल- आपको जो भी दाल अच्छी लगती हो, चाहे वह सोयाबीन, अरहर, मसूर या फिर कुछ भी हो, उसे जरूर खाइये। क्योंकि दाल में रेशा अधिक मात्रा में पाया जाता है , जो कि ब्लड शुगर लेवल को सामान्य करता है। बींस में मीट के जितना ही प्रोटीन होता है और जमा हुआ फैट कम, जिसको खाने से टाइप 2 डायबीटीज सही होती है।
3. मछली- इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो कि मधुमेह को कम करता है। साथ शरीर में ट्राईग्लीसराइड को कम कर के यह एचडीएल कोलेस्ट्रॉल को बढता है। हफ्ते में कुछ दिन मछली खाने से हार्ट की बीमारियां नहीं हो पाती।
4. लो फैट मिल्क प्रोडक्ट- इसमें अधिक मात्रा में कैलशियम और प्रोटीन तथा कम वसा पाया जाता है। रिसर्च में पाया गया है कि लो फैट वाला दही मधुमेह से बचाता है। लेकिन हमेशा प्लेन दही ही खानी चाहिये ना कि उसमें चीनी डाल कर।
5. ऑलिव ऑयल- इसमें मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता है। अपनी डाइट में बटर की जगह पर इस तेल का प्रयोग करने से ब्लड शुगर कंट्रोल होगी।
6. मेवा- मेवों में मैग्नीशियम और डायबीटीज को सही करने वाले तत्व पाए जाते हैं। रिसर्च के अनुसार जो लोग रोजाना मेवा खाते हैं, उनमें डायबीटीज होने के चांस कम होते हैं।
7. सिट्रस फ्रूट- संतरा, मुसम्मी, नींबू आदि डायबीटीज की रोकथाम करते हैं। इनमें एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो कि वसा को कम करते हैं और इंसुलिन की मात्रा को नियंत्रित करने का काम करते हैं। इसके अलावा यह कैलोरी में भी बहुत कम होते हैं।
8. साबुत अनाज- रिफाइंड अनाज, जैसे सफेद ब्रेड, मैदा या चिप्स आदि से डायबीटीज का खतरा ज्यादा होता है। लेकिन अगर आप गेहूं, ब्राउन राइस या वीट ब्रेड आदि खाएंगे तो शरीर में ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल रहेगा, जिससे मधुमेह का रिस्क कम होगा।
9. दालचीनी- यह टेस्टी मसाला खाने में जान डालने के लिये उपयोग किया जाता है और यह डायबीटीज को ठीक करने में भी काम करता है। रिसर्च बताती है कि दालचीनी, शरीर की सूजन को कम करता है तथा इंसुलिन लेवल को नियंत्रित करता है। इसको आप खाने, चाय या फिर डेजर्ट्स में प्रयोग कर सकती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
