Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मधुमेह रोगियों के लिये सबसे बेस्ट है ये 5 फूड
मधुमेह रोगियों को अपने खाने पर बहुत ध्यान देना चाहिये। ब्लड शुगर अगर मेंटेन रहेगा तभी आप पूरी तरह से स्वस्थ रह पाएंगे, जिसके लिये आपको अपने आहार में सेहतमंद चीज़ें जोड़नी होंगी।
READ: मधुमेह के लक्षण
ऐसी डाइट जिसमें अच्छी मात्रा में फल, सब्जियां और साबुत अनाज हो तथा वह कैलोरी और फैट में कम हो, तभी आप मधुमेह से लड़ पाएंगे। स्टडी में कहा गया है कि फाइबर युक्त आहार टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को काफी कम कर सकता है।
आइये जानते हैं कि आपको अपने किचन में कौन कौन सी चीज़ें रखनी चाहिये, जो आपको मधुमेह से बचा सकती हैं।

बींस
ऐसी बहुत सी बींस हैं, जिनका सेवन आप आराम से कर सकते हैं। बींस, मसूर, मटर, राजमा आदि खाने पर आपको ढेर सारा फाइबर मिलेगा। इसके साथ ही इनमें मैगनीशियम और पोटैशियम भी होता है। अगर आप केन वाली बींस खरीद रहे हैं तो कोशिश करें कि उसमें सोडियम की मात्रा कम हो।

मेवे
बींस की ही तरह मेवों में भी काफी फाइबर, स्वस्थ वसा और मैगनीशियम प्राप्त होगा। इसके साथ ही मेवे खाने से पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है।

शकरकंद
शकरकंद में विटामिन ए और फाइबर होता है। आप इन्हें किसी भी तरीके से खा सकते हैं।

भिंडी
भिंडी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करती है। इसमें से एक चिपचिपा रस निकलता है जो कि शरीर में ग्लूकोज लेवल को कंट्रोल करता है।

साबुत अनाज
जब भी आप अनाज लेने जाएं तो जरुर देखें कि उसमें ढेर सारा फाइबर होना चाहिये। चाहे वह ओट्स, गेहूं या बाजरा हो, इन सभी में काफी सारा पोषण होता है। इसके साथ ही इसमें फाइबर, विटामिन ई, बी, आयरन, मैगनीशियम और सेलिनियम होता है।



Click it and Unblock the Notifications
