Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
हेल्दी समझी जाने वाली ये चीजें भी डायबिटीज के मरीजों के लिए हैं नुकसानदायक
डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना ही पड़ता है क्योंकि डाइट में की गई छोटी से गलती भी उनकी मुश्किलें बढ़ा सकती है।
आपने देखा होगा कि डायबिटीज के मरीज अपनी डाइट में हमेशा कई तरह की हेल्दी चीजों को शामिल करते हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि क्या ये हेल्दी चीजें सच में उनके लिए फायदेमंद है या नहीं?
जी हाँ स्मूदी और ग्रेनुला जैसी चीजें जिसे लोग हेल्दी समझ कर खाते हैं वे डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत नुकसानदायक हैं।

इसलिए यह बहुत ज़रूरी है कि इस तरह की कोई भी चीज खाने से पहले या कोई पैक्ड फ़ूड खाने से पहले अपने डॉक्टर से एक बार सलाह ज़रूर लें।
इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी ही हेल्दी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों को नहीं खाना चाहिये।

फ्रूट जूस:
आपको बता दें कि जिस फ्रूट जूस को आप हेल्दी समझकर रोजाना सेवन कर रहे हैं वास्तव में उसमें शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है। एक गिलास जूस में लगभग 60 ग्राम कार्बोहाइड्रेट भी होता है।

एनर्जी या प्रोटीन बार :
आज कल लोग सुबह नाश्ते और शाम के स्नैक में प्रोटीन बार का सेवन बहुत ज्यादा कर रहे हैं। आपको बता दें कि इन एनर्जी बार में भी शुगर और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज़रूरत से ज्यादा होती है जो डायबिटीज में मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकती है।

फ्रूट योगर्ट :
योगर्ट वैसे तो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है लेकिन जब आप फ्लेवर्ड योगर्ट खरीदते हैं तो उसमें आर्टिफीसियल स्वीटनर मिला हुआ रहता है। जिस वजह से इसमें मौजूद प्रोटीन और कैल्शियम की मात्रा में कमी आने लगती है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को कभी भी फ्लेवर्ड योगर्ट नहीं खाना चाहिये आप इसकी बजाय प्लेन योगर्ट खा सकते हैं।

स्मूदी :
कई लोग स्मूदी को भी बहुत हेल्दी मानते हैं और रोजाना सुबह इसका सेवन करते हैं। आपको बता दें कि स्मूदी पीने से शरीर में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा काफी ज्यादा बढ़ जाती है। इसलिए अगर आप डायबिटीज के मरीज है तो इसका सिर्फ सीमित मात्रा में ही सेवन करें।

लो फैट पैकेज्ड फ़ूड:
आज कल बाज़ार में लो फैट पैकेज्ड फ़ूड काफी धड़ल्ले से बिकते हैं लेकिन आपको बता दें कि इसके स्वाद को अच्छा बनाने के लिए इसमें अलग से शुगर या मीठी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। लोग पीनट बटर या सलाद ड्रेसिंग को हेल्दी समझकर ज़रूरत से ज्यादा उसका सेवन करने लगते हैं। जबकि डायबिटीज के मरीजों को इन चीजों का बहुत ही सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिये, हो सके तो परहेज करें।

फ्लेवर्ड ओटमील :
ओट्स खाना वैसे तो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है लेकिन जब आप बाज़ार से फ्लेवर्ड ओट्स खरीद कर लाते हैं तो उसमें अलग से शुगर मिले होने के कारण फाइबर की मात्रा कम हो जाती है। जिस वजह से यह उतना फायदेमंद नहीं रहता है। डायबिटीज के मरीजों को फ्लेवर्ड ओटमील का बिल्कुल भी सेवन नहीं करना चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
