Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
भाग्यश्री खाती हैं कच्ची भिंडी, डायबिटीज पेशेंट के लिए है अमृत और पेट के रोग को करें दूर
करीब 31 साल पहले बॉलीवुड की ब्लॉक बस्टर फिल्म "मैंने प्यार किया" से डेब्यू करने वाली अभिनेत्री भाग्यश्री हेल्थ कॉन्शियस है। वे हेल्थी रहने के लिए कई घरेलू नुस्खे अपनाती है। वे ऑर्गेनिक कच्ची भिंडी खाती है, यह बात उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताई। वीडियो में घर के गार्डन में भिंडी के पौधे के पास खड़े उनके पति हिमालय दासानी एक भिंडी तोड़कर पत्नी भाग्यश्री को देते हैं और बोलते हैं, यह तो कच्ची भिंडी खा जाती है। उसके बाद भाग्यश्री भिंडी का एक बाइट खाती है और वे बताती है, कि रात को भिगोई हुई भिंडी व उसका पानी पी लो तो ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।

आयुर्वेद भी कहता है भिगोई हुई भिंडी खानी चाहिए। वे आगे बताती है, कि उससे बॉडी को विटामिन सी, विटामिन के व विटामिन ए भी मिलता है। भिंडी में मैग्नेशियम, फाइबर के साथ एंटी ऑक्सीडेंट्स भी खूब होता है। जो शरीर को फायदा करता है। कच्ची भिंडी खाने से गैस वगैरह नहीं बनती और कब्ज से भी राहत मिलती है। इसलिए कुरकुरी भिंडी खाओ और हेल्थ बनाओ। वे एडवाइज करती है, कि इसे अपने वीकली मील में जरूर शामिल करना चाहिए।
कच्ची भिंडी के फायदे:
कोरोना काल में बॉडी में इम्यूनिटी बढ़ाने पर जोर दिया गया, जो कि विटामिन सी से खासतौर से मिलता है। कच्ची भिंडी में विटामिन सी भी होता है। इसके अलावा विटामिन के व ए भी शरीर के फायदेमंद है। मैग्नेशियम व फायबर मिलता है। जो गैस व कब्ज नहीं होने देता है। कच्ची भिंडी खाने से पाचनतंत्र भी मजबूत बना रहता है। यह गैस, एसिडिटी, अपच, कब्ज, बवासीर जैसी समस्याओं से बचाव करता है। इसके अलावा ये शरीर में बनने वाले खराब कॉलेस्ट्रॉल से भी निजात दिलाता है। कच्ची भिंडी प्रोटीन का स्त्रोत है। इसके बीजों में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। जो शरीर को कई बीमारियों से बचाव करने के साथ इम्यूनिटी भी बढ़ाती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
