Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
ब्लड शुगर लेवल को करना है मैनेज तो इन हैबिट्स को कह दें बाय-बाय
ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करना कई वजहों से बेहद महत्वपूर्ण है। खासतौर से, डायबिटीक मरीजों को अक्सर रक्त में शर्करा के स्तर की गड़बड़ी की समस्या रहती है। बैलेंस्ड ब्लड शुगर लेवल ऊर्जा के साथ-साथ मेंटल हेल्थ आदि को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। लेकिन यह देखने में आता है कि हम सभी में कुछ ऐसी आदतें होती हैं, जो हेल्थ के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं होती हैं। खासतौर से, इसके कारण ब्लड में शुगर लेवल बढ़ जाता है। ऐसे में आपको इन आदतों को आज ही अलविदा कह देना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में बता रहे हैं-

सिर्फ कैलोरी पर ध्यान देने की आदत
आमतौर पर लोगों की यह आदत होती है कि वह खुद को हेल्दी बनाए रखने के लिए अपने कैलोरी काउंट पर ही ध्यान देते हैं। लेकिन सिर्फ कैलोरी काउंट पर फोकस करके आप अपने ब्लड शुगर लेवल को मैनेज नहीं कर सकते हैं। जरूरी है कि आप अपने ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने के लिए प्रोटीन, वसा और कार्बाेहाइड्रेट को बैलेंस्ड तरीके से डाइट में शामिल करें।

पर्याप्त फाइबर ना लेना
कुछ लोगों की यह हैबिट होती है कि अपनी डाइट में प्रोटीन और कार्ब्स पर भी मुख्य रूप से फोेकस करते हैं, लेकिन फाइबर को वह अक्सर स्किप कर देते हैं। हालांकि, ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने के लिए जरूरी है कि आप दिन में कम से कम 25 से 35 ग्राम फाइबर का सेवन अवश्य करें। फाइबर की कमी से आपका ब्लड शुगर लेवल स्पाइक हो सकता है। फाइबर ब्लड में शुगर के अवशोषण को धीमा करने में मदद करता है, साथ ही साथ उसके रेगुलेशन को भी बेहतर बनाता है। इसलिए कोशिश करें कि आप अपनी डाइट में नट्स, बीज, बीन्स, मटर, दाल, फल और सब्जियां लें।

एक्सरसाइज ना करने की आदत
अधिकतर लोगों की यह आदत होती है कि उन्हें एक्सरसाइज करना काफी बोरियत भरा लगता है। ऐसे में वे अक्सर अपने एक्सरसाइज रूटीन को स्किप कर देते हैं। लेकिन आपको इस हैबिट को भी अलविदा कह देना चाहिए। जब आप नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं तो इससे आपको अपने ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में मदद मिलती हैं। दरअसल, एक्सरसाइज आपकी इंसुलिन सेंसेटिविटी को बेहतर बनाती है।

रात में जागने की आदत
कुछ लोगों की यह हैबिट होती है कि वे रात में कंप्यूटर या फोन में लगे रहते हैं, जिसके कारण वे कम नींद लेते हैं। लेकिन अध्ययनों से पता चला है कि कम नींद के परिणामस्वरूप आपके रक्त में शर्करा का स्तर उच्च होता है क्योंकि शरीर इंसुलिन के प्रति कम संवेदनशील होता है। इतना ही नहीं, यह भूख को भी बढ़ा सकता है। जिससे भी ब्लड शुगर लेवल पर विपरीत असर पड़ सकता है। इसलिए प्रति रात सात से आठ घंटे की नींद अवश्य लें।

डॉक्टर अपॉइटमेंट को स्किप करने की हैबिट
यह हम सभी ऐसा अवश्य करते हैं। अक्सर हम डॉक्टर की अपॉइटमेंट तब लेते हैं, जब कोई हेल्थ इश्यूज होता है। लेकिन अगर आप अपने ब्लड शुगर लेवल को बनाए रखना चाहते हैं तो ऐसे में आप चेकअप को स्किप करने की गलती ना करें। ध्यान रखें कि अगर आप डायबिटीक हैं, तो साल में कम से कम दो बार अपने डॉक्टर से चेकअप अवश्य करवाएं। अगर आपको अभी-अभी डायबिटीज की समस्या हुई है तो ऐसे में तीन माह में एक बार चेकअप अवश्य करवाएं।

जरूरत से ज्यादा तनाव लेने की हैबिट
तनाव हम सभी की जिन्दगी का एक अहम् हिस्सा बन चुका है। लेकिन जरूरत से ज्यादा तनाव लेने से आपका शरीर इंसुलिन के स्तर को गिराकर और एपिनेफ्रीन और कोर्टिसोल जैसे तनाव हार्माेन को बढ़ाता है, जो सभी रक्त शर्करा को बढ़ाते हैं। इसलिए, यह जरूरी है कि आप आवश्यकता से अधिक तनाव लेने से बचें। साथ ही साथ, अपने तनाव को मैनेज करने के लिए कुछ रिलैक्सिंग तकनीक को अपनाएं।



Click it and Unblock the Notifications
