Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है
शराब के साथ क्या-क्या चीजें नहीं खायें?

आज अम बात करेंगे उन खाने-पीने की चीजों की जो शराब पीते वक्त बिलकुल नहीं खाना चाहिये।
1. मसालेदार-तेल युक्त भोजन: शराब से पेट में ऐसिडिटी हो सकती है, लिहाजा यदि आप पेट में जलन से बचना चाहते हैं तो शराब पीते वक्त या उसके बाद भारी मसालेदार और ऑयली खाना मत खायें। तो बिरयानी, कोर्मा जैसी चीजों से परहेज करें।
2. दुग्ध पदार्थ: तमाम लोग शराब के साथ चीज़ या पनीर खाना पसंद करते हैं। लेकि यह आपकी सेहत के लिए घातक हो सकता है। शराब के साथ चीज़, पनीर, मक्खन, दूध, आदि सभी दुग्ध पदार्थ पचने में काफी समय लगता है। इसलिए शराब के साथ इन पदार्थों को खाने से सीने में जलन या पेट में कब्ज की शिकायत हो सकती है। पिज्जा और पास्ता जैसी चीजों से भी परहेज करना चाहिये।
3. मूंगफली/काजू: आप ने देखा होगा कि अधिकांश रेस्त्रां या बार में शराब के साथ फाइड मूंगफली या काजू परोसे जाते हैं, लेकिन यह सेहत के लिए घातक हो सकता है। इससे भारी मात्रा में कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और भूख भी मर जाती है। जिस कारण शराब पीने के बाद आप ठीक से भोजन नहीं कर पाते और उसका सीधा प्रभाव लीवर पर पड़ता है।
4. नमकीन: आलू के चिप्स और दालमोठ जैसे नमकीन भी शराब के साथ नहीं लेना चाहिये। इससे शरीर में डीहाईड्रेशन यानी पानी की कमी हो जाती है।
5. मिठाई: मिठाई या किसी भी प्रकार के चॉकलेट शराब पीते वक्त या उसके बाद नहीं खाना चाहिये। आम तौर पर लोग सोचते हैं कि मिठा खाने से शराब जयादा चढ़ती है, जबकि सही मायने में मिठी चीजें शराब के जहर को और ज्यादा बढ़ाती हैं।
6. सोडा या कोल्ड ड्रिंक्स: शराब में कभी भी सोडा या कोल्ड ड्रिंक मत मिलायें। इससे भी शरीर में पानी की कमी होती है। बेहतर होगा यदि आप शराब में पानी या फ्रूट जूस मिलाकर पियें। खैर हमारी सलाह यही है कि आप शराब मत पियें, लेकिन यदि आप पीते भी हैं, तो इन बातों का खयाल जरूर रखें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
