Latest Updates
-
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल
मछली के तेल में छुपा है सेहत का राज
वे लोग जो वेजिटेरियन हैं और मछली नहीं खा सकते, उनके लिये फिश ऑयल की गोलियां एक वर्दान के समान हैं। मछलियाँ अनेक जाति-प्रजातियों की पायी जाती हैं, किन्तु जिन जातियों से मछली तेल प्राप्त किया जाता है उनमें मेकेरल, ट्राउट, हेलिबट, टूना, सार्डाइन, तथा साल्मोन प्रमुख हैं। मछली तेल से प्राप्त स्वास्थ लाभ अनेक हैं जिनमें से प्रमुख निम्नांकित हैं-

1. डिप्रेशन भगाए- रिसर्च के अनुसार मछली के तेल में ओमेगा-३ पाया जाता है। इस कारण से यह व्यक्ति में अवसाद, उदासी, चिंता, व्याकुलता, मानसिक थकान, तनाव, आदि मानसिक रोगों को दूर करता है और व्यक्ति में सक्रियता का संचार करता है।
2. हृदय रोग- मछली तेल में उपलब्ध ओमेगा-३ ह्रदय को स्वस्थ और रोगों से दूर रखता है। यह रक्त में हानिकर कोलेस्ट्रोल एल डी एल को कम करता है और लाभकर कोलेस्ट्रोल एच डी एल को बढाता है। इस प्रकार मछली तेल के नियमित उपयोग से हृदयाघात की संभावना कम होती है।
3. शरीर की सूजन कम करे- शरीर में सूजन भले ही थायरायड की वजह से हो या फिर सिरोसिस की वजह से, मछली का तेल उसको कम करने में पूरा सहायक है। रोज दिन में 3 ग्राम मछली का तेल लेने से सूजन कम हो जाती है।
4. घुटने का दर्द- जिन लोंगो को घुटने की समस्या है, यानी की आर्थ्राइटस आदि उसमें यह मछली का तेल बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन मछली का तेल बिल्कुल प्योर तथा सिंथटिक रहित होना चाहिये, जिससे यह फायदा कर जाए।
5. त्वचा सौन्दर्य - त्वचा की झुर्रियां तथा रूखापन, मछली के तेल के सेवन से दूर होता है जिससे व्यक्ति का सौन्दर्य और आकर्षण बढ़ता है। इसमें डीएचए और इपीए एसिड पाए जाते हैं, जो कि जरुरी फैटी एसिड होते हैं और यह सीधे ही त्वचा के सौन्दर्य से जुड़े होते हैं। यह त्वचा के अनेक रोगों जैसे दाद, खाज, खुजली आदि के उपचार में भी उपयोगी सिद्ध होता है जिसके लिए इसकी मालिश भी की जा सकती है।
6. गर्भावस्था - गर्भावस्था में स्त्री द्वारा मछली तेल के सेवन से गर्भस्थ शिशु के मस्तिष्क और आँखों के विकास में सुधार होता है जो इसमें उपस्थित डी एच ए की उपस्थिति के कारण होता है। इससे गर्भस्थ शिशु के शारीरिक विकास में भी सहायता मिलती है।
7. वजन घटाए- अगर आप फिश ऑयल के साथ-साथ रोजाना व्यायाम करेंगे और अपने आहार में बदलाव लाएंगे, तो आपका वजन जरुर कम होगा। फिश ऑयल शरीर में जमी हुई चर्बी को गला कर कम कर देती है।
8. आंखों की रौशनी बढाए- फिश ऑयल के सेवन से आंखों की मासपेशियां मजबूत होती हैं और आंखों की रौशनी भी तेज हो जाती है। इसके अलावा यह मानसिक ध्यान लगाने में भी मदद करता है। अगर आप किसी काम में ध्यान नहीं लगा पाते, तो मछली तेल के सेवन से आपकी ध्यान लगाने की क्षमता बढ जाएगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications