Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
अच्छे स्वास्थ्य के लिये फायदेमंद ये नेचुरल स्वीटनर
कहीं मोटापा ना बढ़ जाए, इसलिये कई लोग मीठाई या मीठा खाना छोड़ देते हैं। लेकिन आप ही सोचिये कि मीठे के बिना भी कोई जीना होता है। आप मीठा खाइये लेकिन उसमें चीनी की जगह पर कुछ ऐसे नेचुरल स्वीटनर का प्रयोग कीजिये, जो स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छे माने जाते हैं। आइये देखते हैं क्या है वे-

चीनी की जगह पर इन्हें करें यूज-
गुड़- आपनी डाइट से चीनी को हटाने के लिये गुड़ एक प्राकृतिक मिठास है। भारत में चीनी से भी बहुत पहले गुड़ आया था, जिसे लोग मिठाई बनाने के लिये प्रयोग करते थे। क्रिस्टलाइज शुगर को चीनी कहते हैं, जो कि चाइना से आइ है। गुड़ को गन्ने के रस से बनाया जाता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट और फाइबर पाया जाता है, जो इसे एक स्वास्थ्यवर्धक स्वीटनर बनाता है।
शहद- शहद मात्र एक ऐसा स्वीटनर है, जो ना केवल वजन को नियत्रित करने में सहायक है बल्कि उसे आगे बढने से भी रोकता है। रोज सुबह अगर एक चम्मच शहद को गरम पानी के साथ पिया जाए तो वजन कम करने में लाभ होगा। इसके अलावा यह सर्दी, जुखाम और हल्की-फुल्की एलर्जी को भी कम करता है।
मेवा- क्या आपको कस्टर्ड और खीर पसंद है? लेकिन वजन ना बढ़े इसलिये शायद आप इसे कम ही खाती होंगी। लेकिन अगर आप इसमें चीनी की जगह पर मेवे डालिये जिससे यह पौष्टिक हो जाए। इसके लिये आप किशमिश या खजूर का प्रयोग कर सकती हैं। यह खीर या केक को मीठा करेगा वो भी कैलोरी को बिना बढाए।
खजूर- अगर आपको कुछ मीठा खाने का मन कर रहा हो, तो मिठाई की जगह पर खजूर खा लीजिये। अगर आप ताजे खजूर खाएंगे तो आपके शरीर में एनर्जी का लेवल बढेगा। खजूर में आयरन की मात्रा ज्यादा होती है और इससे बहुत ताकत भी मिलती है। इसके अलावा इसे अपने मिल्कशेक या दही में भी चीनी की जगह पर प्रयोग किया जा सकता है।
फल- हर फल में अपनी ही प्रकृतिक मिठास और रेशा होता है, जिससे पाचन क्रिया सही बनी रहती है। आपको फलों के रूप में, सेब और आम खाना चाहिये। इसके अलावा आप एप्पल खीर या डेजर्ट भी बना सकती हैं। अगर आपको केला पसंद है, तो बनाना शेक भी पिया जा सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications