Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मेवा: स्वस्थ्य रहने का नया मंत्रा
मोटापा घटाना हो, सुंदर लगना हो या फिर बढे हुए कोलेस्ट्रॉल को सामान्य करना हो, इन सब चीजों के लिये मेवे की भूमिका बहुत अहम मानी जाने लगी है। इन मेवो में प्रचूर मात्रा में ताकत होती है जो कई सारी बीमारियों से लड़ने में मददगार साबित होती है। इसलिये तो पुराने जमाने से ही हमारी दादी-नानी हमें रोज सुबह पांच बादाम नियम से खिलाया करती थी। देखा जाए तो हर तरह के मेवे में अपने ही गुंण छुपे होते हैं। तो आइये जानते हैं इन मेवों में क्या छुपा है खास।

कौन सा मेवा है फायदेमंद -
1. महिलाओं के लिये अखरोट- स्टडी के अनुसार यह बात सामने आइ है कि अखरोठ में कई तरह के पौषण पाए जाते हैं। ना केवल दिल की बीमारियों के लिये बल्कि महिलाओं में पीरियड्स के समय होने वाले मूड में बदलाव के लिये भी यह बेहतर आहार है। अखरोठ एक बहुत ही पौष्टिक और एंटी इन्फ्लैमटॉरी गुणों से भरा पड़ा हुआ है।
2. काजू बढाए दिमाग- क्या आप जानते हैं कि आपका दिमाग किस तरह से तेज काम कर सकता है? जब दिमाग की कोशिकाओं में ढेर सारा ऑक्सीजन पहुंचता है तब उसमें अधिक सेरेब्रल रक्त का प्रवाह होने लगता है। इससे आपके दिमाग की पावर बढ जाती है। काजू में ढेर सारा आयरन और जिंक पाया जाता है जो दिमाग के लिये बहुत ही अच्छा माना जाता है। आयरन से हीमोग्लोबिन बनता है। काजू से खून संबन्धी बीमारी जैसे की एनीमिया दूर होती है।
3. कैंसर से लडे ब्राजील नट्स- क्या आप चेन स्मोकर हैं तब आपको कैंसर से सावधान रहने की जरुरत है। आपको अपनी डाइट में ब्राजील नट लेने की आवश्यकता है। एक स्टडी के अनुसार ब्राजील नट में सेलीनियम नामक तत्व पाया जाता है जो कि कैंसर, खासतौर पर प्रोस्टेट कैंसर से लड़ने में मददगार होता है।
4. सुंदरता बढाए बादाम- अगर आप जिन्दगी भर जवान रहना चाहती हैं तो अभी से ही बादम खाना शुरु कर दें। क्योंकि यह स्किन और बालों के लिये अच्छा होता है। इसमें अच्छी मात्रा में विटामिन इ पाया जाता है, जो चेहरे पर तेज और बालों को घना बनाता है। साथ ही इसमें रेशा भी खूब पाया जाता है, जिससे कब्ज जैसी समस्या दूर होती हैं।
5. हेजल नट यानी अखरोट का फल- अगर आपको मधुमेह है तो अपनी डाइट में इस मेवे को जरूर शामिल कीजिये। इसकी कॉफी जैसी महक के अलावा इस मेवे में स्वास्थ्य वर्धक गुण भी पाए जाते हैं। इसको खाने से मधुमेह, हार्ट अटैक, मोतियाबिंद और मसपेशियों का दर्द भी दूर होता है। साथ ही इसमें एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो एजिंग से लड़ने में लाभदायक होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
