Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
शरीर के लिये ज्यादा कैल्शियम नुकसानदायक
अच्छी सेहत और मजबूत हड्डियों के लिए कैल्शियम लेना बहुत ही जरूरी है। अकसर लोग अतिरिक्त कैल्शियम के लिए अलग से दवा भी लेते हैं। लेकिन भले ही वह चाहे कैल्शियम हो या फिर कोई अन्य न्यूट्रियंट, मिनरल, विटामिन या प्रोटीन। सेहत और उम्र के हिसाब से इसका ज्यादा सेवन नुकसान पहुंचा सकता है। हमें इन पुरानी धारणाओं को बदलना होगा कि ज्यादा कैल्शियम खाने से हड्डी मजबूत होगी और हम स्वस्थ्य रहेंगे। यहां कुछ कारण दिये जा रहे हैं जो आपको बताएंगे कि आपको ज्यादा कैल्शियम का सेवन क्यूं नहीं करना चाहिये।

पुरुष को हर दिन कैल्शियम की 1000-1200mg की जरूरत होती है, वहीं पर महिला को 1200-1500mg महिलाओं की जरूरत होती है और बच्चों को हर दिन कैल्शियम की 1300mg की जरूरत होती है। अधिकतम कैल्शियम 2500gm ले सकते हैं। चलिये देखते हैं, क्या होता है जब आप अतिरिक्त कैल्शियम का सेवन करने लगते हैं तो...
1. अतिरिक्त कैल्शियम का सेवन करने से चक्कर और उल्टी आने का कारण बन सकता है। इस प्रकार जब कभी भी आपको चक्कर आए तो समझ जाएं कि यह कई कारणों में से एक कैल्शियम का प्रभाव भी हो सकता है।
2. अतिरिक्त कैल्शियम की मात्रा के प्रभाव में से एक प्रोस्ट्रेट कैंसर होने की भी संभावना होती है। इस प्रकार जो लोग इस बीमारी से लड़ रहें हैं उनको अपनी डाइट में कैल्शियम की मात्रा कम कर देनी चाहिये। साथ ही अगर आपके खानदान में भी इस तरह के कैंसर की समस्या है तो भी आपको अतिरिक्त कैल्किशयम पर रोक लगा देनी चाहिये।
3. ऐसा माना जाता है कि कैल्शियम लेने से आस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी को दूर किया जाता है। लेकिन ज्यादा कैल्शियम आपकी हड्डियों के लिये अच्छा नहीं है, इसका उल्टा असर हो सकता है। ज्यादा कैल्शियम हड्डी को बिगाड़ देती हैं और उन्हें जल्द बूढा़ बना देती हैं।
4. अधिक कैल्शियम लेने से पेट संबधी बीमारी भी हो सकती है जैसे, कब्ज, भूख ना लगना और पेट के निचले भाग में दर्द आदि। हो सकता है कि इससे आपको बार-बार पेशाब भी आने लगे। हो सकता है कि शरीर में नमक की कमी हो जाए और आपकी बॉडी डीहाइड्रेट हो जाए।
5. ज्यादा कैल्शियम लेने से किडनी के दा्रा पेशाब से अधिक कैल्किशम की मात्रा गुजरती है, जो कि धीरे-धीरे किड़नियों में जमने लगता है और बाद में वही जा कर स्टोन बन जाता है। यह अधिक कैल्शियम खाने का सबसे बुरा नतीजा होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
