Latest Updates
-
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व
मोटापा घटाने के 20 रहस्य
हम सभी मानते हैं कि यदि आप मोटे हैं तो कम खाइये और ज्यादा से ज्यादा व्यायाम कीजिये। पर ऐसा नहीं है, यदि ऐसा होता तो काफी लोग अपना वजन आसानी से कम कर चुके होते।
अगर आप भी मोटापे का शिकार हैं और आपका वजन व्यायाम करने के बाद भी कम नहीं हो रहा है तो कहीं ना कहीं कुछ कमी रह गई है। यानी इसका यह मतलब नहीं है कि आप जरुरत से कम खाने लगे या फिर बहुत ज्यादा व्यायाम करने लगें। इसका यह मतलब होता है कि आपको अपनी लाइफस्टाइल में कुछ मामूली और जरुरी परिवर्तन करने होंगे।
READ: 50 रूपए की इन चीज़ों से भरें अपना पेट भी और घटाएं वजन भी
आज हम आपको कुछ ऐसे ही आसान तरीके बताएंगे जिन्हें अपना कर आप मोटापे से काफी हद तक छुटकारा पा सकते हैं। पर आप को ख्याल रखना होगा कि अगर आपको मोटापा घटाना है तो इसे नियमित करना होगा नहीं तो आपको केवल निराशा के और कुछ हांसिल नहीं होगा।
READ: तोंद कम हो जाएगी अगर सोने से पहले पियेंगे ये पेय पदार्थ

एक प्लान बनाइये
यदि आप ने मोटापा घटाने का प्लान नहीं बनाया तो समझिये कि आप कभी पतले नहीं हो सकते। एक असली गोल बनाइये कि आप कितने दिनों में कितना वजन कम कर सकते हैं। एक बात का ख्याल रखियेगा कि खुद को परेशानी में ना डालियेगा।

खूब सोइये
नींद मोटापे से लड़ती है। रिसर्च के मुताबिक 7 से 8 घंटो की कम नींद भूख पैदा करती है, जिससे आप जरुरत से ज्यदा खा लेते हैं और मोटापा बढ जाता है।

ना खाइये स्नैक्स
कई लोग खाना भी 4 टाइम खाएंगे और स्नैक्स भी। यदि आपको मिनट-मिनट पर स्नैक्स खाने की आदत है तो खाना थोड़ा कम खाइये क्योंकि इससे शरीर में कैलोरीज बढ जाती है।

जानिये कि आप कितना खाते हैं
कई लोग बस दिनभर खाते रहते हैं और उन्हें पता ही नहीं होता कि वे कितना खाना खा जाते हैं। आपने दिनभर में कितना खाया उसका हिसाब रखिये।

खूब चलिये
कार और बाइक होने के कारण बहुत से लोग पैर का उपयोग नहीं करते। वजन कम करने के लिये सीढि़यों का प्रयोग करें। इसके अलावा अपना मन पसंद स्पोर्ट्स खेलें।

तरल कैलोरी हटाइये
65 प्रतिशत लोग शुगर वाला पेय या कोल्ड्रिक्स आदि बहुत पीते हैं, जिससे पेट तो भरता नहीं बल्कि कैलोरी अलग से मिलती है।

चीट डे प्लान करें
एक कडक डाइट पर जाना आपके दिमाग और शरीर पर दोनों पर ही भारी पड़ सकता है। इसलिये एक सफल डाइट प्लान पर टिके रहने के लिये हफ्ते में एक बार पिज्जा या चाउमीन खा सकते हैं। ऐसा करने से आप संतुष्ट बने रहेंगे और अपनी डाइट को अच्छे से फॉलो करेंगे।

भारी वजन उठाए
यदि आप पुरष हों या फिर महिला, भारी वजन उठाने से आपका फैट बर्न होगा। इससे मासपेशियां बनती हैं और शरीर का मैटाबॉलिज़्म बढता है। जब आप भारी वजन उठाते हैं तो आप बहुत तेजी से कैलोरीज़ बर्न करने लगते हैं।

खुद को जवाबदेह बनाइये
दोस्तों और रिश्तेदारों को खुद बताइये कि आप इन दिनों वजन कम कर रहे हैं, जिससे वे लोग भी आप का सपोर्ट करें।

अपने वर्कआउट में विविधता लाइये
एक दिन में कई तरह के व्यायाम करें जैसे, 5 मिनट कार्डियो ट्रेडमिल, बाइक करने के तुरंब बाद डंबेल सर्किट, स्ट्रेचिंग और बेंट ओवर रो करें। इन व्यायामों को 8 बार लगातार करें।

कार्ब हटाइये
वेट लॉस करना है तो अपने आहार से पास्ता, चावल और ब्रेड आदि को हटा कर फल और सब्जियां शामिल करें। इससे अगर आप ज्यादा भी खाएंगे तो भी वजन नहीं बढेगा।

सिंपल चीज़ों का उपयोग करें
यदि आपके पास जिम के लिये पैसे नहीं हैं तो घर पर ही रस्सी कूदिये। पहले 50 बार कूदिये और बाद में उसे बढा कर 100 कर दीजिये।

ना ले ज्यादा रेस्ट
एक्सरसाइज करते वक्त केवल 10 से 30 सेकेंड का ही रेस्ट लें।

मिला कर व्यायाम करें
यदि आप थका देने वाले व्यायामों को एक साथ मिला देंगे तो आपका वजन जल्दी कम होगा। यानी की पुशअप करते करते साथ में बुर्पी एक्सरसाइज कर लीजिये।

आंतरायिक उपवास की कोशिश करें
जो लोग दिन में दो से तीन बार खाना खाते हैं उन्हें हफ्ते में 1 दिन उपवास जरुर रखना चाहिये। यह एक अच्छी टेक्नीक है जिससे आप आराम से वजन कम कर सकते हैं।

खूब ज्यादा फैट खाइये
रिसर्च में बताया गया है कि आपके भोजन में लगभग 25 से 30 प्रतिशत तक वसा होना चाहिये। हाई फैट फूड जैसे, मेवे, एवोकाडो और तेल आदि आपको वजन कम करने में ज्यादा सहायता करेंगे। लेकिन अपने आहार में ट्रांस फैट यानी की जमा हुआ फैट ना लें।

खूब खाएं प्रोटीन
प्रोटीन खाने से मासपेशियां बनती हैं और फैट बर्न होता है। इसके अलावा पेट भी भरा रहता है।

बन जाइये हेवी ड्रिंकर
हम आपको शराबी बनने की हिदायत नहीं दे रहे हैं बल्कि यह कह रहे हैं कि आप दिनभर में खूब सारा पानी पीजिये। इससे आपको भूख नहीं लगेगी और पेट भी भरा रहेगा। भोजन करने के पहले भी 1 गिलास पानी पीना चाहिये, इससे आप मोटापे से बचे रहेंगे।

प्रोटीन शेक
कई लोगों को अपने भोजन में ठीक मात्रा में प्रोटीन नहीं मिल पाती तो ऐसे में उन्हें प्रोटीन शेक पीना चाहिये। जितना वजन हो उससे दो गुना प्रोटीन का सेवन करना उचित माना गया है।



Click it and Unblock the Notifications
