Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
सेहत और दिमाग बनाए मजबूत बादाम का दूध
बादाम का दूध तो आपने जरुर पिया होगा पर इस पर इतना ध्यान कभी नहीं दिया होगा। ज्यादातर लोग बादाम का दूध सर्दियों में पीते हैं क्योंकि उनका मानना है कि इसे पीने से सर्दी भाग जाती है और शरीर में ताकत आती है। आपका मानना बिल्कुल सही है, बादाम का दूध पूरे शरीर के लिये बहुत अच्छा होता है। अगर आपके बच्चे सर्दियों में स्कूल जाते हैं तो उन्हें गरमा गरम बादाम का दूध जरुर पिलाएं क्योंकि इससे दिमाग तेज होगा, आंखों की रौशनी बढेगी और शरीर में एनर्जी आएगी। बादाम का दूध पीने से त्वचा स्वस्थ बनती हैं और चमकदार हो जाती है। आइये जानते हैं बादाम का दूध पीने से शरीर को क्या-क्या लाभ मिलते हैं।

सेहत और दिमाग बनाए मजबूत बादाम का दूध
1. वेट कंट्रोल करे
बादाम का दूध आपका वजन कम करने में सहायक होगा। एक कप बादाम के दूध में 60 कैलोरीज होती है। इसे रोज पियें और अपने वजन को कंट्रोल होते हुए देखें।
2. दिल बनाए मजबूत
बादाम मिक्ल में बिल्कुल भी कोलेस्ट्रॉल नहीं होता। इसमें हेल्दी फैट की मात्रा ज्यादा होती है जैसे, ओमेगा फैटी एसिड। यह हृदय की मजबूती के लिये बहुत ही आवश्यक तेल होता है। साथ ही इसमें पोटैशियम, विटामिन ई, मैगनीशियम और मोनो सैचूरेटिड फैट्स भी पाए जाते हैं।
3. हड्डियां बनाए मजबूत
इसको पीने से बहुत सारा विटामिन डी मिलता है जिससे हड्डियां कैल्शियम को सोख सकती हैं। बादाम का दूध पीने से अर्थराइटिस और ओस्टीयोपुरोसिस का खतरा घटता है। साथ ही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी दूर होती है।
4. मासपेशियां बनाए
भले ही बादाम के दूध मे ज्यादा प्रोटीन की मात्रा ना हो लेकिन इसमें मैगनीशियम, कॉपर और राइबोफ्लेविन आदि नामक न्यूट्रियंट्स होते हैं जो शरीर की एनर्जी बढाने में मदद करते हैं।
5. त्वचा बनाए चमकदार और स्वस्थ
बादाम के दूध में बहुत सारा विटामिन ई होता है जिसको पी कर आपकी स्किन ग्लो करने लगेगी। यह बहुत ही पावलफुल न्यूट्रियंट होता है जो कि त्वचा में नमी भरता है और उसे स्वस्थ बनाता है।
6. आंखों के लिये
क्योंकि बादाम मिल्क में विटामिन ए होता है जो कि आंखों को सीधे प्रभावित करता है। इसलिये आदाम मिक्ल पढ़ते हुए बच्चों को जरुर पिलाना चाहिये।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
